मामी के प्यार में पागल भांजे ने मामा को उतारा मौत के घाट

By New31 Uttarakhand

उधम सिंह नगर जिले के काशीपुर में बीते दिन गांव के फ्रीजर से पानी लेने गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है |युवक की हत्या में शामिल मुख्य आरोपी मृतक की पत्नी और भांजे को पुलिस ने चंद घंटों में ही गिरफ्तार कर लिया।

इस मामले का खुलासा करते हुए एसएसपी उधम सिंह नगर मंजूनाथ टीसी ने बताया कि उनके निर्देश पर हत्या के खुलासे के लिए एसपी काशीपुर चंद्रमोहन सिंह तथा सीओ काशीपुर के निकट निर्देशन में कोतवाल काशीपुर की अध्यक्षता में पुलिस टीमों का गठन किया गया। घटना की गम्भीरता को देखते घटनास्थल के आने – जाने वाले समस्त मार्गों के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज का अवलोकन किया गया। जिसके बाद नामजद अभियुक्त सौरभ, काशीपुर जिला उधमसिंह नगर को मुखबिर की सूचना पर उसके घर गौशाला, हेमपुर डिपो की गली से पकड़ कर थाने लाया गया।

एसएसपी ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा सख्ती से पूछताछ करने पर सौरभ ने बताया कि मृतक बृजमोहन मेरा सगा मामा था, जिसने मेरठ की लड़की प्रीत कौर, जिसका ननिहाल हमारे गांव में ही था, से प्रेम विवाह किया था। मामा बृजमोहन मामी प्रीत कौर उर्फ लाडो को शराब पीकर अक्सर मारपीट करता था। मार्च 2021 को मैं मामी के घर गया था, मामी घर पर अकेली थी। वह मेरे साथ अश्लील हरकतें करते हुये छेड़खानी करने लगी। इसके पश्चात हम दोनों में अवैध सम्बन्ध बन गये। मौका देखकर हम दोनों मिलते रहते थे। मई 2021 में मेरा फोन घर पर छूट गया जिसमें हम दोनों की रोमटिंक बातें मेरी मां व मेरी बहन ने सुन ली और ये बात मामा को बता दी।


सौरभ ने बताया कि मामा ने मुझे बहुत डांट लगाई और मामी के साथ मारपीट की । इसके पश्चात भी हम दोनों चोरी छुपे मिलते रहते थे तो मेरी मामी कहती थी इससे मेरा पीछा छुड़वा दो । करीब एक डेढ़ सप्ताह पूर्व मैंने तथा मामी प्रीती कौर उर्फ लाडो ने मिलकर मामा को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। योजना के अनुसार दिनांक 20.5.2022 को मैंने मामा को फोन करके शराब पीने के लिये बुलाया। शराब पीने के बाद मामा काफी नशे में हो गया तो मैंने मौका पाकर पास में पड़े पत्थरों से मामा के सिर पर गम्भीर प्रहार करने के बाद अपना लोअर खोलकर उससे मामा की गला घोट कर हत्या कर दी तथा घटना में प्रयुक्त कपड़े नहर किनारे कूड़े के ढेर में छिपा कर रख दिया एवं पत्थरों को नहर में डाल दिया।


इन सभी आला ए कत्ल को पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त की निशादेही पर बरामद किया गया तथा अभियोग में धारा 201/120 बी आईपीसी की वृद्धि की गयी एवं अभियुक्ता प्रीती कौर को भी अन्तर्गत धारा 120 बी आईपीसी में गिरफ्तार किया गया ।

Date : 23-May-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.