रोहित शेट्टी की ‘सिंघम’ जब 2011 में रिलीज हुई थी, तब शायद ही किसी ने सोचा हो कि ये मूवी लोगों के लिए सिर्फ फिल्म नहीं, बल्कि इमोशन बन जाएगी। इसके बाद 2014 में ‘सिंघम रिटर्न्स’ ने सिनेमाघरों में दस्तक दी और एक दशक बाद इस कॉप यूनिवर्स से ‘सिंघम अगेन’ रिलीज होने के लिए तैयार है। मेकर्स ने फिल्म का प्रमोशन शुरू कर दिया है ।फिल्म के ट्रेलर के बाद अब इसका पहला गाना ‘जय बजरंगबली’ रिलीज कर दिया गया है, जो इंटरनेट पर तहलका मचा रहा है। शेट्टी के कॉप यूनिवर्स में रामायण का ट्विस्ट फैंस में इस मूवी को लेकर और भी उत्सुकता जगा रहा है। वहीं जय बजरंगबली गाने में एक्शन और भक्ति की ट्विनिंग लोगों को खूब पसंद आ रही है।
सिंघम अगेन का पहला गाना 19 अक्टूबर, 2024 को सारेगामाप म्यूजिक के यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया। यह हनुमान चालीसा से प्रेरित है, जो एक्शन से भरपूर इस ट्रैक में चार चांद लगा रही है। इसमें रणवीर सिंह हनुमान बनकर अजय देवगन के काम बनाते नजर आ रहे हैं। वहीं जैसे भगवान राम माता सीता को वापस लेकर आए थे वैसे ही अजय करीना कपूर को वापस लाते हैं। सिंघम अगेन का पहला गाना ‘जय बजरंगबली’ फिल्म में अध्यात्म और ऊर्चा का एहसास कराता है। हनुमान चालीसा से प्रेरित यह शक्तिशाली ट्रैक त्योहारी सीजन के लिए एकदम सही साउंडट्रैक है।