जंगल में फैली आग ने बढ़ाई लोगो की परेशानी, आग से जंगली जानवरों को हुआ खतरा

By New31 Uttarakhand

बागेश्वर जिले में वन रेंज के अंतर्गत छतिना, मनकोट,बिलखेतगेराड़ से लेकर रवाईखाल तक जंगल जल गए हैं | वहीं वर्तमान में ज़िले की सभी 6 वन रेंज जंगलों की आग से धधक रहे हैं | जिसेक चलते जिला मुख्यालय में धुआं-धुआं होने के साथ ही पर्यावरण को भी भारी नुकसान होने की आशंका बनी है | वहीं लगातार फैल रही इस आग को लेकर लोगो का कहना है कि अगर आग पर जल्द नियंत्रण नहीं पाया गया तो जंगली जानवर गांव और शहर में डेरा डालने लगेंगे | आग से लोगो को जंगली जानवरों को भी खतरा हो गया है | बता दें कि जिले के लगभग सभी रेंजों में आग लगी है और जंगल की आग से हर कोई परेशान है | इस आग के चलते वन विभाग की लगभग 6 लाख की संपत्ती भी आग की भेंट चढ़ चुकी है | इस दौरान प्रभागीय वनाधिकारी हिमांशु बागरी ने बताया कि वन कर्मी दिन-रात आग बुझाने में लगे हैं और जहां से भी सूचना आ रही है  | वहां पर जाकर आग बुझाई जा रही है | हालांकि अभी तक 170 हेक्टेयर वन भूमि भी जल गई है | वहीं उन्होंने लोगों से जंगलों में आग नहीं लगाने और आग देख जल्द इसकी जानकारी वन विभाग को देने की अपील की है |

Date : 28-April-2022

Penned by Reeta joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.