बाहुबली का रिकॉर्ड तोड़ा फिल्म RRR ने ,तीन दिन में की 500 करोड़ की कमाई

By New31 Uttarakhand

SS राजामौली की मोस्ट अवेटेड फिल्म RRR थिएटर में जमकर धूम मचा रही है. फिल्म की वाहवाही हर कोई कर रहा है. भारत ही नहीं बल्कि विदेशों में भी फिल्म अपने बिजनेस से कई रिकॉर्ड बनाने का काम कर रही है. फिल्म में एनटीआर जूनियर ,राम चरण, अजय देवगन और आलिया भट्ट की एक्टिंग लगातार लोगों को थिएटर आने पर मजबूर कर रही है | इस फिल्म की अवधि 3 घंटे 7 मिनट की है |आरआरआर’ शुक्रवार, 25 मार्च को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और इसमें कोई शक नहीं कि फिल्म शुरुआत से लेकर अंत तक एक अद्भुत विजुअल ट्रीट है कि आप फिल्म के किरदारों, सिनेमेटोग्राफी, स्पेशल इफेक्ट्स, भव्य सेट और किरदारों के दमदार अभिनय के बीच खो जाते है । यह राजामौली की कल्पना का ही कमाल है कि फिल्म के किरदार असल हैं, मगर परिस्थितियां काल्पनिक हैं।

RRR ने तोड़ा बाहुबली का रिकॉर्ड

RRR के सामने दूसरी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर दम तोड़ रही है. अक्षय कुमार की बच्चन पांडे से लेकर द कश्मीर फाइल्स तक की कमाई पर RRR के रिलीज होते ही गहरा असर पड़ा है. इससे पहले एक दिन के अंदर बाहुबली 2 ने 217 करोड़ की कमाई की थी, लेकिन RRR ने इसका रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इस फिल्म ने 3 दिन के अन्दर ही 500 करोड़ का आकड़ा पार कर लिया है | जानकारों के अनुसार फ़िल्म पहले ही हफ्ते में 1000 करोड़ का कारोबार कर सकती है| राजमौली उन फिल्मकारों में से हैं, जिन पर हमें गर्व होना चाहिए कि इंडियन सिनेमा में हमारे अपने किरदारों के साथ भी इस तरह के विजुअल इफेक्ट्स वाली फिल्में बन सकती है| फिल्म का संगीत ‘बाहुबली’ जितना शानदार नही है पर विजुअल इफेक्ट्स काफी कमाल के है |

Date : 27th March 2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.