ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स की कार एक्सीडेंट में मौत, शोक में डूबा पूरा क्रिकेट जगत

By New31 Uttarakhand

 

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर एंड्रयू साइमंड्स का शनिवार रात एक सड़क हादसे में निधन हो गया | साइमंड्स के निधन से क्रिकेट प्रेमियों में शोक की लहर है | ये साल ऑस्ट्रेलियाई खेल जगत के लिए काफी दुख भरा रहा है | इसी साल ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी रॉड मार्श और शेन वार्न का भी निधन हुआ था | वहीं अब एंड्रयू की मौत के बाद फैंस का दिल टूट गया है |

 प्राप्त जानकारी के अनुसार एंड्रयू साइमंड्स का निधन तेज रफ्तार कार के दुर्घटनाग्रस्त होने के कारण हुआ है | क्ववींसलैंड पुलिस ने बताया कि शनिवार रात टाउन्सविले में एक तेज रफ्तार कार पलट गई | जानकारी मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची,साइमंड्स कार में अकेले सवार थे | एंबुलेंस के जरिए साइमंड्स को अस्पताल लाया गया | वहां उन्हें बचाने की कोशिश की गई लेकिन कई आंतरिक चोटों के कारण उन्हें बचाया नहीं जा सका |

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विकेटकीपर एडम गिलक्रिस्ट ने एक ट्वीट के जरिए अपना दुख साझा किया है | इस हादसे को क्रिकेट जगत के लिए दर्दनाक बताया है | वहीं शोएब अख्‍तर ने ट्वीट करके हुए कहा ‘फील्‍ड पर और उससे परे हमारा खूबसूरत रिश्‍ता था | पूर्व ऑस्‍ट्रेलियाई कप्‍तान मार्क टेलर ने कहा कि ‘यह क्रिकेट के लिए एक और दुखभरा दिन है |

एंड्रय साइमंड्स ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 26 टेस्ट मैंच और 198 वनडे मैच खेले | इसके अलावा वह 12 टी-20 मैंचों के भी हिस्सा रहे थे | बतौर ऑलराउंडर साइमंड्स ने कई मौकों पर ऑस्ट्रेलिया की झोली में जीत डाली |2003 और 2007 में वर्ल्ड कप जीत में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही थी. |

Date : 15-May-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.