भारत के दिग्गज और मशहूर उद्योगपति रतन टाटा अब इस दुनिया मे नहीं रहे। आपको बता दे 86 साल के रतन टाटा का बुधवार देर रात मुंबई के एक अस्पताल में निधन हो गया। दरअसल टाटा समूह के मानद चेयरमैन की रतन टाटा के निधन से देश में शोक की लहर दौड़ गई क्युकी रतन टाटा का जाना भारत के लिए किसी अनमोल रतन के जाने के बराबर है। साथ ही उन्हें उम्र संबंधी मेडिकल कंडीशन के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था और पिछले कुछ दिनों से तबियत खराब होने के चलते वह दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे। लेकिन बुधवार की शाम को उनकी तबीयत ज्यादा बिगड़ने की खबर सामने आई थी। जिसके कुछ ही घंटे बाद उन्होंने दुनिया को अलविदा कह दिया। रतन टाटा बेहद ही दरियादल इंसान थे जिन्हे राजकीय सम्मान के साथ विदाई दी जाएगी।
वही पीएम मोदी, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, ग्रह मंत्री अमित शाह ने उनके निधन पर शोक जताया। इतना ही नही बल्कि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट में कहा कि, ‘झारखंड जैसे पिछड़े राज्य को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने वाले टाटा समूह के पूर्व चेयरमैन और पद्म विभूषण रतन टाटा जी के निधन पर एक दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की गई है.’ वही एक शीर्ष पुलिस अधिकारी ने बताया कि 86 वर्षीय टाटा ने दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में बुधवार रात 11.30 बजे अंतिम सांस ली। वो पिछले कुछ दिनों से अस्पताल में भर्ती थे।