अभी तक नहीं बन पाया आपदा में ध्वस्त पुल, जान हथेली पर रखकर टूटे तारों के सहारे नदी पार कर रहे है लोग

By New31 Uttarakhand

.उफनती बरसाती नदी को पार कर रहे है लोग

आपदा में ध्वस्त पुल अभी तक भी नहीं बन पाया है, लोग अपनी जान हथेली पर रखकर टूटे तारों के सहारे नदी पार करने को मजबूर हो रहे है, बता दे की उत्तरकाशी के पुरोला में मोरी के बंगाण क्षेत्र का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रहा है। वीडियो में एक युवक आपदा में ध्वस्त झूला पुल के तारों के ऊपर रेंगकर बरसाती नदी को पार कर रहा है। वर्ष 2019 में बंगाण क्षेत्र में कई सड़कें और पुल आपदा की भेंट चढ़ गए थे, जिनका निर्माण अभी तक नही हो पाया है|

.आवाजाही के लिए लगाई गई है ट्रॉली

जानकारी के मुताबिक आपदा में ध्वस्त पुल के सही ना होने के बाद सामाजिक कार्यकर्ता मनमोहन चौहान ने बताया कि टिकोची में खड्ड पर लगाई गई ट्रॉली इतनी भारी है कि उसे खींचने के लिए कम से कम पांच लोगों की जरूरत होती है। वही बंगाण क्षेत्र में आपदा के तीन साल बाद भी लोगों की मुश्किलें कम नहीं हुई हैं। खंयाडू खड्ड पर बने दुचाणु किराणू मोटर मार्ग का पुल बहने के बाद वहां कॉजवे का निर्माण किया गया था। लेकिन बरसात में खड्ड के उफान पर होने के कारण वहां दुचाणू किराणू क्षेत्र के लोगों की आवाजाही बंद हो गई है। ऐसे में काश्तकार सेब की फसल को मंडियों तक नहीं पहुंचा पाते हैं। आपदा के बाद काफी हद तक व्यवस्थाओं में सुधार हुआ है। वर्तमान समय में भी भारी बारिश के चलते आपदा का माहौल है।

Date -13/07/2022
Pennde By -Naina

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.