टी20 विश्व कप :अंतिम दौर में सुपर आठ चरण, सेमीफाइनल की जंग बनी रोमांचक!

टी20 विश्व कप :अंतिम दौर में सुपर आठ चरण, सेमीफाइनल की जंग बनी रोमांचक!
By New31 Uttarakhand

टी20 विश्व कप के सुपर आठ चरण का रोमांच अपने चरम पर पहुंच गया है। अब तक केवल दो टीमें ही सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर सकी हैं। ग्रुप-1 से दक्षिण अफ्रीका और ग्रुप-2 से इंग्लैंड ने अगले दौर के लिए क्वालिफाई कर लिया है, जबकि बाकी दो स्थानों के लिए कड़ी टक्कर जारी है।

ग्रुप-1 में भारत-वेस्टइंडीज मुकाबला निर्णायक

ग्रुप-1 में स्थिति लगभग साफ है। अब भारत और वेस्टइंडीज के बीच रविवार को होने वाला मुकाबला सेमीफाइनल का टिकट तय करेगा। जो भी टीम यह मैच जीतेगी, वह अंतिम चार में पहुंच जाएगी। ऐसे में यह मुकाबला ‘करो या मरो’ जैसा होगा।

ग्रुप-2 में उलझा समीकरण, नेट रन रेट बना अहम

ग्रुप-2 में समीकरण कुछ जटिल हो गया है। इंग्लैंड ने न्यूजीलैंड को हराकर ग्रुप का गणित पूरी तरह बदल दिया है।

न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में सात विकेट पर 159 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड ने 19.3 ओवर में छह विकेट पर 161 रन बनाकर जीत दर्ज कर ली। इस जीत के साथ इंग्लैंड ने सेमीफाइनल में अपनी जगह सुनिश्चित कर ली।

इंग्लैंड की इस जीत से पाकिस्तान को बड़ी राहत मिली है। अगर न्यूजीलैंड यह मुकाबला जीत जाता तो पाकिस्तान का सफर सुपर आठ में ही समाप्त हो जाता।

श्रीलंका-पाकिस्तान मैच पर टिकी निगाहें

न्यूजीलैंड की हार के बाद अब ग्रुप-2 से दूसरे सेमीफाइनलिस्ट के लिए जंग पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच सिमट गई है। दोनों टीमों के लिए आगामी मुकाबला बेहद अहम हो गया है।

अब नेट रन रेट भी अहम भूमिका निभा सकता है। इसलिए जीत के साथ-साथ बड़े अंतर से जीत दर्ज करना भी जरूरी होगा।

सुपर आठ चरण के अंतिम मुकाबलों के साथ टी20 विश्व कप का रोमांच और बढ़ गया है। क्रिकेट प्रेमियों की निगाहें अब आने वाले मैचों पर टिकी हैं, जो तय करेंगे कि सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड के साथ कौन सी दो टीमें शामिल होंगी।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.