“थाला फॉर अ रीज़न” 7 रुपए के सिक्के बनने की क्या है सच्चाई

By New31 Uttarakhand

थाला फॉर अ रीज़न………अगर आप क्रिकेट के शौक़ीन है तो ये स्टेटमेंट आपने अपने जीवन में कई बार सुना होगा। इतना ही नहीं बल्कि जो क्रिकेट नहीं देखते है वो भी अच्छे से जानते होंगे की ये स्टेटमेंट किसके लिए और क्यों बोला जाता है। दरअसल महेंद्र सिंह धोनी को फैंस बहुत चाहते हैं. वो इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं लेकिन आज भी धोनी पॉपुलैरिटी के मामले में टॉप पर हैं. धोनी की यही पॉपुलैरिटी कहीं ना कहीं उनके फैंस के लिए बड़ी मुसीबत भी बन रही है क्योंकि उनके नाम पर एक ऐसी खबर सोशल मीडिया पर फैल रही है जो सच में चौंकाने वाली है. सोशल मीडिया पर ऐसी खबरें फैली है कि सरकार महेंद्र सिंह धोनी के सम्मान में 7 रुपये का सिक्का ला रही है, जिसमें उनकी तस्वीर भी छपी होगी. जबकि सच्चाई का इससे दूर-दूर तक नाता नहीं है. धोनी के नाम पर 7 रुपये का सिक्का जारी होने की खबर कोरी अफवाह है. प्रेस इंफर्मेशन ब्यूरो के फैक्ट चेक में पता चला है कि ये वायरल दावा बिल्कुल गलत है. सरकार ने ऐसा कोई भी ऐलान नहीं किया है.

पीआईबी फैक्ट चैक ने अपने एक्स हैंडल पर बताया कि 7 रुपये के सिक्के की तस्वीर फर्जी है और इकोनॉमिक अफेयर्स के डिपार्टमेंट ने ऐसा सिक्का लाने की कोई बात ही नहीं कही है, ना ही भविष्य में ऐसा कोई विचार है. अब ऐसे में अगर आप सोशल मीडिया पर हैं, तो सिर्फ तकनीक की जानकारी ही आपके काम नहीं आएगी। आपको सतर्क और समझदार भी होना होगा, क्योंकि अब सोशल मीडिया झूठी खबरों का अड्डा बन गया है। हालांकि भारत के सबसे सफल कप्तान माने जाने वाले धोनी भारतीय टीम को साल 2007 में पहले ही टी20 विश्वकप में जीत दिलाई थी। इसके बाद साल 2011 में उनकी कप्तानी में भारत ODI में विश्व विजेता बना। धोनी अब अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं, लेकिन IPL में उनका खेलना जारी है। दरअसल धोनी के नाम पर तो कोई सिक्का जारी नहीं हो रहा है लेकिन एक क्रिकेटर ऐसा है जिसकी तस्वीर नोट पर छपी हुई है. ये खिलाड़ी हैं वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज फ्रैंक वॉरेल जो वेस्टइंडीज के पहले अश्वेत कप्तान भी थे. फ्रैंक वॉरेल की तस्वीर बारबाडोस के नोट पर छपी है. उनकी तस्वीर पांच डॉलर के नोट पर छपी हुई है. वॉरेल ने वेस्टइंडीज के सभी द्वीपों को एकजुट कर उनकी एक टीम बनाई थी.

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.