हल्द्वानी शहर में आवारा जानवरों का बढ़ रहा आतंक ,एक की मौत

By New31 Uttarakhand

हल्द्वानी शहर में आवारा जानवरों का आतंक दिनों दिन बढ़ता जा रहा है. आवारा जानवर लोगों की जान ले रहे हैं, लेकिन हल्द्वानी नगर निगम आंखें बंद किए हुए है. जिसका नतीजा है कि आवारा सांड ने एक और व्यक्ति की जान ले ली. ऐसे में आवारा जानवर को लेकर लोगों में आक्रोश बना हुआ है.मुखानी थाना क्षेत्र के शिवालिक विहार में रहने वाले 39 वर्षीय विक्रम डसीला अपना छोटा मोटा कारोबार करते थे. जिनके बेटा और बेटी पढ़ाई करते हैं. बताया जा रहा है कि विक्रम घर के बाहर गेट पर खड़े थे और उनका मुंह मकान की और था. इस दौरान पीछे से अचानक आवारा सांड आया और उन्हें सींग से हवा में उछाल पटक कर जमीन पर गिरा दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.आनन-फानन में परिजन उसे सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर गए, जहां सिर की नस फटने और हड्डी टूटने से अधिक खून बह जाने से उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई.

लोगों का कहना है कि आवारा जानवरों के आतंक का खामियाजा स्थानीय लोगों को अपनी जान देकर चुकाना पड़ रहा है. आवारा जानवरों के आतंक से लोग परेशान हैं, आए दिन आवारा जानवर लोगों पर हमला कर रहे हैं. जिससे लोग घायल भी हो रहे हैं. लेकिन हल्द्वानी नगर निगम और जिला प्रशासन कोई कार्रवाई नहीं कर रहा है. स्थानीय निवासी व एडवोकेट मोहन बिष्ट का कहना है कि कुछ दिन पहले एक आवारा सांड ने उनके ऊपर भी हमला किया था. हाल में ही हल्द्वानी कोतवाली के बाहर दो सांड आपस में लड़ने लगे, लड़ाई के बीच उन्होंने स्कूटी सवार दो लोगों समेत कई लोगों को घायल कर दिया. भिड़ंत कई देर तक चलती रही, जिससे नैनीताल रोड पर जाम की स्थिति पैदा हो गई. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सांडों को खदेड़ा

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.