सुप्रीम कोर्ट के जज बने सुधांशु धुलिया, CJI के नेतृत्व वाले कॉलेजियम ने भेजी थी दो जजों की सिफारिश

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड हाईकोर्ट के न्यायाधीश रहे न्यायमूर्ति और गुवाहाटी हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सुधांशु धुलिया को सुप्रीम कोर्ट का जज बनाया गया है | इस खबर से उत्तराखंड हाईकोर्ट और  गुवाहाटी हाईकोर्ट में जश्न का माहौल सा बन गया है | उत्तराखंड हाईकोर्ट से सुप्रीम कोर्ट के जज बनने वाले सुधांशु धुलिया दूसरे न्यायाधीश है | सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने दो नए जजों के नामों की सिफारिश की थी साथ ही केंद्र सरकार को इन नाम भेजे थे । ऐसे में चीफ जस्टिस सुधांशु धूलिया और गुजरात हाईकोर्ट के जज जमशेद बी परदीवाला को सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया जाना तय था । भारत के चीफ जस्टिस एनवी रमना के नेतृत्व वाले कॉलेजियम ने गुरुवार को दो हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीशों की पदोन्नति की सिफारिश की थी |


गुवाहाटी हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश सुधांशु धूलिया सुप्रीम कोर्ट के जज बनाये गये हैं | सुधांशु धूलिया पूर्व में नैनीताल हाईकोर्ट के जज भी रह चुके हैं | आपको बता दे कि सुधांशु धूलिया सुप्रीम कोर्ट में उत्तराखंड के दूसरे जज बन गए हैं, इससे पहले जस्टिस पीसी पंत सुप्रीम कोर्ट में जज रह चुके हैं | दरअसल 10 अगस्त 1960 को जन्मे जस्टिस सुधांशु धूलिया ने1986 में इलाहाबाद हाईकोर्ट में वकालत शुरू की थी | नया राज्य बनने के बाद वह उत्तराखंड आ गए उसके बाद में उन्हें हाईकोर्ट में जज बनाया गया | वहीँ जनवरी 2021 में वह गुवाहाटी हाईकोर्ट में मुख्य न्यायाधीश बनाये गए थे | सुधांशु धूलिया के सुप्रीम कोर्ट का जज बनने से उनके परिजनों में खुशी का माहौल है | आपको बता दे कि पौड़ी गढ़वाल के मदनपुर गांव निवासी सुधांशु धूलिया के पिता स्वर्गवासी केशव चंद्र धूलिया इलाहाबाद हाईकोर्ट में जज रहे | जस्टिस धूलिया की माता रिटायर शिक्षिका है और देहरादून में निवास करती हैं |

Date : 6-मई-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.