hindenburg research : अचानक एक रिपोर्ट आई, हिला दिया अडानी समूह

By New31 Uttarakhand

गौतम अडानी की कंपनी को हिंडनबर्ग की रिपोर्ट से बड़ा झटका लगा है। दो दिन में गौतम अडानी का नेटवर्थ 25 अरब डॉलर गिर गया है। वहीं निवेशकों को 4.2 लाख करोड़ स्वाहा हो गए है। जिस कंपनी ने अडानी की नींद उड़ा दी वो मात्र 5 साल पुरानी ही है।

24 जनवरी को अचानक एक रिपोर्ट आई। इस रिपोर्ट ने भूचाल ला लिया। न केवल अडानी समूह की कंपनियों में भूकंप मचने लगा, बल्कि शेयर बाजार भी धराशाही हो गए। बाजार लाल निशान के साथ डुबकी लगाने लगा। रिपोर्ट ने ऐसा झटका दिया कि दो दिन में निवेशकों को 4.2 लाख करोड़ रुपये स्वाहा हो गए। अडानी समूह की 10 कंपनियों के शेयर क्रैश होने लगा है। साल 2023 के शुरूआत तक दुनिया के तीसरे सबसे अमीर उद्योगपति गौतम अडानी एक ही झटके में 25 बिलियन डॉलर गंवाकर इस लिस्ट में सातवें नंबर पर पहुंच गए। ये दौर यहीं नहीं खत्म हो रहा। न चाहते हुए भी गौतम अडानी इस साल दौलत गंवाने के मामले में नंबर एक पर पहुंच गए हैं।

कौन है अमेरिकी कंपनी हिंडनबर्ग
अमेरिकी फारेंसिक फाइनेंशियल रिसर्च फर्म कंपनी हिंडनबर्ग रिसर्च कंपनी की शुरूआत साल 2017 में हुई थी। नाथन एंडरसन ने इस कंपनी की शुरूआत की। हिंडनबर्ग रिसर्च फर्म एक फॉरेनसिक फाइनेंशियल रिसर्च फर्म है, जो इक्विटी, क्रेडिट और डेरिवेट्वस का विश्लेषण करती है। हिंडनबर्ग किसी भी कंपनी में हो रही गड़बड़ी का पता लगाकर उसपर विस्तृत रिपोर्ट पेश करती है। अपनी रिपोर्ट में ये फर्म अकाउंटिंग में गड़बड़ी, मैनेंजमेंट के स्तर पर खामियां और अनडिस्क्लोज रिलेटेड पार्टी ट्रांजैक्शन शामिल है। ये कंपनी टारगेट कंपनियों के खिलाफ बेट लगाती है। कंपनी कॉरपोरेट कंपनियों के ट्रैक रिकॉर्ड को रखती है।

इस रिपोर्ट के आने के बाद अडानी समूह के शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिल रही है। अडानी समूह के शेयरों में गिरावट के कारण निवे्शकों के 4.2 लाख करोड़ रुपये डूब गए हैं। वहीं गौतम अडानी के नेटवर्थ में दो दिनों में 25 बिलियन डॉलर की गिरावट आ चुकी है। इस गिरावट के कारण दुनियाभर के अमीरों को लिस्ट में वो नीचे फिसल गए है। फॉर्ब्स बिलिनियर इंडेक्ट की लिस्ट में वो तीसरे नंबर से गिरकर 7वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.