स्कूटी की ऐसी चाहत, 56 हजार रुपये के सिक्के लेकर पहुंचा स्कूटी खरीदने शख्स, भरा थैला देख घबरा गए कर्मचारी

By New31 Uttarakhand

बूंद-बूंद से ही सागर भरता है. ये कहावत हम हमेशा से सुनते आ रहे हैं, लेकिन उत्तराखंड के रुद्रपुर के रहने वाले एक शख्स ने इस कहावत को कुछ ज्यादा ही गंभीरता से ले लिया, दरअसल यह शख्स 56,000 रुपये के सिक्के लेकर स्कूटी खरीदने बाइक शो रूम पहुंचा, जैसे ही काउंटर पर इसने रकम रखी तो सभी हैरान हो गए, युवक 10-10 के सिक्के लेकर स्कूटी खरीदने आया था, युवक स्कूटी खरीदने के लिए एक थैले में सारे सिक्के भरकर टीवीएस डीलर के शोरूम में पहुंचा था. जिसके बाद इन्ही 10-10 के सिक्कों से उसने स्कूटी खरीदी.

आपको बता दें कि उधम सिंह नगर के मुख्यालय का मोहल्ला शिवनगर निवासी आकाश गुम्बर कोल्डड्रिंक की एजेंसी चलाते हैं….इनकी पत्नी की इच्छा थी की वह एक स्कूटी लें जिससे धनतेरस पर उन्होंने एक स्कूटी खरीदी है.इसके लिए उन्होंने लंबे समय से 10 10 रुपये के सिक्के इकट्ठा करके रखे थे.

अपनी एजेंसी में काम करने वाले एक कर्मचारी को उन्होंने सिक्कों से भरा थैला देकर स्कूटी खरीदने के लिए भेजा था.जो कि मौजूद कर्मचारियों ने इस पूरी मामले कि वीडियो बना ली जो कि अब खूब जम कर वायरल हो रही है.

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.