रुद्रप्रयाग की दुर्गम सड़क पर कार चलाना सीख रहे युवक और उसके चार दोस्तों की जान चीड़ के पेड़ों ने बचा ली। बता दे की स्टेयरिंग गलत दिशा में घूमने से कार खाई में लुढ़क गई और नीचे लुढ़कती कार पेड़ों पर जाकर अटक गई। एक घंटे तक कार में सवार पांचों युवा जिंदगी और मौत के बीच झूलते रहे।वहीं प्रशासन की टीम ने उन्हें खाई से निकाला और अस्पताल में भर्ती कराया।
.जानकारी के मुताबिक इस हादसे में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए हैं,वहीं इस हादसे की सूचना मिलते ही जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदन सिंह रजवार डीडीआरएफ की टीम एसडीआरएफ के जवानों के साथ मौके पर पहुंची ।
.बता दे की टीम ने सबसे पहले पेड़ों पर अटकी कार को रस्सों के सहारे सुरक्षित किया। और इसके बाद कार में सवार अरविंद नेगी उम्र (35), पंकज नेगी उम्र (22), अमन, मनजीत और राहुल नेगी उम्र (25) को बाहर निकालकर जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 News31 Uttarakhand व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें।
👉 News31 Uttarakhand यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।
👉 News31 Uttarakhand फेसबुक पेज़ को लाइक करें।