श्रीनगर : कोतवाली पुलिस श्रीनगर ने थाना क्षेत्रान्तर्गत बुघाणी मार्ग आम्रकुंज तिराहा के समीप चैकिंग के दौरान एक युवक से 5.05 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की। युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर दिया है।
कोतवाली निरीक्षक हरिओम राज चौहान ने बताया कि बुघाणी रोड पर आम्रकुंज तिराहा के समीप गश्त के दौरान पुलिस टीम को एक संदिग्ध युवक नजर आया। जिससे चैकिंग करने पर 5.05 ग्राम अवैध स्मैक के साथ इलेक्ट्रॉनिक तराजू बरामद किया गया। बरामद माल की कीमत करीब 70 हजार आंकी गई है। उन्होंने बताया कि आरोपी शक्ति सिंह ठाकुर भुजेवाला, थाना-विकासनगर जनपद देहरादून का रहने वाला है। पूछताछ में उसने बताया कि वह सेलाकुई देहरादून से अवैध स्मैक खरीदता है और श्रीनगर क्षेत्र में फुटकर के रूप में स्मैक को बेचने का काम करता है। पूर्व में भी वह विकासनगर कोतवाली देहरादून से दो बार अवैध स्मैक की बिक्री करने के मामले में जेल जा चुका है। कहा इसके अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। पुलिस टीम में एसएसआई संतोष पैथवाल, एसआई रणवीर रमोला, एसआई अजय कुमार, आरक्षी संजय कुमार, आनंद प्रकाश, कमल रावल, हरीश शामिल रहे।
श्रीनगर कोतवाली पुलिस ने बरामद की 5.05 ग्राम अवैध स्मैक, जेल भेजा