जल्द आ सकता है CBSE 2022 10वीं और 12वीं का रिजल्ट, हो जाएं अलर्ट

By New31 Uttarakhand

देश के लाखों छात्र केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 2022 के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की घोषणा का इंतजार कर रहे हैं। वहीं अब इन छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। बता दें कि CBSE 2022 का परिणाम जल्द ही जुलाई में घोषित किया जाएगा। वहीं उम्मीदवारों को सलाह दी जा रही है कि वे ताजा अपडेट और अधिक जानकारी के लिए नियमित रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करते रहे।

जुलाई के पहले हफ्ते में आ सकता है परिणाम

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड 2022 के 10वीं और 12वीं के रिजल्ट की जल्द घोषणा हो सकती है। हालांकि, अभी तक सीबीएसई 10वीं रिजल्ट 2022 और सीबीएसई 12वीं रिजल्ट घोषित होने के संबंध में कोई आधिकारिक अपडेट नहीं आया है। लेकिन उम्मीद है कि सीबीएसई 10वीं बोर्ड परीक्षा टर्म-2 का रिजल्ट जुलाई के पहले हफ्ते में जारी किया जाएगा। वहीं इसके चार जुलाई तक जारी होने की उम्मीद है। जबकि 12वीं बोर्ड टर्म-2 का रिजल्ट जुलाई के दूसरे हफ्ते तक जारी किया जाएगा। जानकारी के मुताबिक 12वीं कक्षा के परिणाम 14 या 15 जुलाई को जारी किए जाएंगे। वहीं कक्षा 10वीं की मूल्यांकन प्रक्रिया समाप्त हो गई है और कक्षा 12वीं की मूल्यांकन प्रक्रिया अभी भी कुछ केंद्रों पर जारी है। हालांकि अभी टर्म-1 और टर्म-2 का वेटेज तय नहीं हो सका है। उम्मीद है कि कक्षा 10वीं के परिणाम 04 जुलाई, 2022 तक और कक्षा 12वीं के परिणाम 14 जुलाई तक घोषित किए जाएंगे।


Date :30-june-2022
By – Meghna

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.