सोनम वांगचुक की सेहत बिगड़ी, फिर भी अनशन जारी

By New31 Uttarakhand

सोनम वांगचुक की सेहत को लेकर चिंताएं लगातार बढ़ रही हैं। सोशल मीडिया पर सामने आए एक वीडियो में वांगचुक बेहद कमजोर अवस्था में बिस्तर पर लेटे दिखाई दे रहे हैं। उन्होंने स्वीकार किया कि उनकी तबीयत पहले की तुलना में काफी खराब हो चुकी है, लेकिन इसके बावजूद वे अपने आंदोलन से पीछे हटने के लिए तैयार नहीं हैं। वीडियो में वांगचुक ने कहा कि उनका स्वास्थ्य भले ही कमजोर पड़ रहा हो, लेकिन उनका संकल्प अभी भी उतना ही मजबूत है। उन्होंने समर्थकों से उनकी भूख हड़ताल खत्म कराने की मांग करने के बजाय आंदोलन के उद्देश्य को समझने और उसे आगे बढ़ाने की अपील की।

उनका मानना है कि जिन मुद्दों को लेकर यह संघर्ष शुरू किया गया है, वे केवल एक व्यक्ति से जुड़े नहीं हैं, बल्कि देश के लाखों युवाओं और उनके भविष्य से जुड़े सवाल हैं। वांगचुक ने लोगों से 20 जुलाई को प्रस्तावित शांतिपूर्ण संसद मार्च में बड़ी संख्या में शामिल होने का आह्वान किया है।उनका कहना है कि लोकतांत्रिक तरीके से अपनी बात रखना हर नागरिक का अधिकार है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.