nainital- almora : होटल कर्मी के बेटे ने पास की यूपीएससी परीक्षा ,देशभर में हासिल किया 17 वां स्थान

By New31 Uttarakhand

बता दे की आर्थिक रूप से सामान्य एक परिवार के युवा ने संघ लोक सेवा आयोग की भूवैज्ञानिक पद की परीक्षा में देशभर में 17 वां स्थान हासिल कर सफलता की नई कहानी लिख दी है बता दे की इस होनहार युवा की सफलता ने आर्थिक रूप से कमजोर और बेरोजगारों को मेहनत कर ऊंचे लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा दी है।

बता दे की यूपीएससी ने परीक्षा परिणाम जारी किया जिसमे मूल रूप से अल्मोड़ा निवासी राहुल जोशी का भी रिजल्ट आया जिसमे उनका यूपीएससी परीक्षा पास करने पर भूवैज्ञानिक पद पर चयन हुआ है। वहीं समीपवर्ती पंगोट क्षेत्र में होटल कर्मचारी गणेश दत्त जोशी और ग्रहणी हेमा जोशी के बेटे राहुल ने 12 वीं तक की शिक्षा शहर के सनवाल स्कूल में हासिल की है।

YOUTUBE

जबकि बीएससी और एमएससी प्रथम श्रेणी में कुमाऊं विवि के डीएसबी परिसर से पास किया है।बता दे की राहुल की बहन मनीषा भी डीएसबी से ही कम्प्यूटर साइंस में एमएससी कर रही है। वहीं कुमाऊं विवि भूगर्भ विज्ञान के सेवानिवृत्त प्रो. सीसी पंत के अनुसार राहुल ने आर्थिक कठिनाइयों के बीच सफलता हासिल कर साबित किया कि लगातार अध्ययन और कठिन मेहनत से सफलता हासिल की जा सकती है, और आर्थिक कठिनाई सफलता में रोड़ा नहीं बन सकती।

वहीं राहुल के पास कभी कभी छोटी-छोटी चीजों के लिए भी पैसे नहीं होते थे।उसकी सफलता एक प्रेरणादायक कहानी है, जिससे मेहनती युवा भी सफलता के झंडे गाड़ने में सफल होंगे।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.