उत्तराखंड में गुरुवार को मौसम ने फिर करवट बदली हैं…बता दें कि प्रदेश के उच्च हिमालयी क्षेत्रो में जमकर हिमपात हुआ है.. वहीं शाम तक मुनस्यारी और धारचूला की पहाड़ियां बर्फ से ढक गईं। साथ ही, हंसलिंग, राजरंभा, पंचाचूली में भी बर्फबारी हुई। उधर, दारमा और व्यास घाटी भी बर्फ की सफेद चादर में लिपटी नजर आईं।
पिथौरागढ़ में सुबह आसमान साफ था। दिन भर तेज धूप खिली रही वही शाम होते होते अचानक मौसम बदला। बर्फबारी होने के साथ ही जिला मुख्यालय पिथौरागढ़ सहित अन्य हिस्सों में बूंदा बांदी भी हुई। जिससे सीमांत इलाकों में ठंड भी बढ़ गई है। वहीं चीन सीमा पर गुंजी व दारमा और व्यास घाटी के इलाकों में बुधवार देर रात से लगातार बर्फबारी हो रही है। दोनों घाटियों की अंतिम चौकियों में तापमान माइनस 11 डिग्री पहुंच गया है। जिससे ठंड काफी बढ़ गई है।
आपको बता दें कि दारमा घाटी के 14 गांव और व्यास घाटी के सात गांव में अभी कुछ परिवार गांव में ही रह रहे हैं। जानकारी के अनुसार रोकांग प्रधान अंजू रोंकली और गुंजी सरपंच लक्ष्मी गुंज्याल ने बताया कि बुधवर रात से लगातार बर्फबारी हो रही है। गांव में लगभग छह इंच और चोटियों में एक फीट से अधिक बर्फबारी हुई है बता दें कि उत्तराखंड की वादियां, दारमा और व्यास घाटी में माइनस 11 डिग्री पहुंचा तापमान.