पहाड़ी इलाकों में कम बर्फबारी के बावजूद ठंड का सितम जारी है. वही मौसम अपना कहर बरपा रहा है…उत्तराखंड के ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले में ठंड लोगों की और कड़ी परीक्षा ले सकती है। जानकारी के मुताबिक मौसम विभाग ने यहां 24 घंटे में प्रचंड शीतलहर की संभावना जताई है। इसके लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही आपको बता दें कि ऊधमसिंह नगर के पंतनगर में रविवार को अधिकतम तापमान 13.3 डिग्री पहुंच गया जो सामान्य से छह डिग्री कम रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री रहा।

वहीं मुक्तेश्वर की बात करें तो अधिकतम तापमान 11.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 1.3 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक विक्रम सिंह के मुताबिक दोनों जिलों में लोगों को सावधान रहने की जरूरत है। उन्होंने अपील की है कि इन दोनों जिलों में ठंड से बचाव के पर्याप्त इंतजाम किए जाएं।
बदरीनाथ-हेमकुंड साहिब में हुई बर्फबारी
चमोली जनपद में साल का पहला दिन ठंडक भरा रहा। दोपहर बाद बदरीनाथ धाम, हेमकुंड साहिब सहित रुद्रनाथ, फूलों की घाटी, गौरसों बुग्याल के साथ ही ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हुई जबकि निचले क्षेत्रों में आसमान में बादल छाए रहे। वहीं औली में बर्फबारी न होने से पर्यटक मायूस रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए –
👉 News31 Uttarakhand व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें।
👉 News31 Uttarakhand यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें।
👉 News31 Uttarakhand फेसबुक पेज़ को लाइक करें।