बता दे की केदारनाथ धाम में दर्शन के लिए पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को कोई परेशानियां न हो इसके लिए तैयारियां जोरों पर हैं,वहीं इन दिनों पैदल मार्ग से बर्फ हटाने का कार्य जोरों पर किया जा रहा है। सुलभ इंटरनेशल ने सोनप्रयाग और गौरीकुंड में शौचालयों का निर्माण शुरू कर दिया है।
वहीं अलग-अलग स्थानों पर कुल 60 शौचालय बनाए जा रहे हैं ,और गौरीकुंड-केदारनाथ पैदल मार्ग पर छोटी लिनचोली से बड़ी लिनचोली के कुबेर और हथनी गदेरा में पसरे हिमखंडों को काटकर रास्ता बनाया जा रहा है।
साथ ही आपको बता दे की यहां 10 से 15 फीट लंबे और छह फीट तक ऊंचे हिमखंड हैं जिन्हें काटने में एक सप्ताह से अधिक समय लग सकता है। रास्ता दुरुस्त होते ही घोड़ा-खच्चरों से केदारनाथ तक जरूरी सामग्री की सप्लाई की जाएगी।जिलाधिकारी ने बताया कि डीडीएमए से बर्फ सफाई के कार्य की प्रतिदिन रिपोर्ट ली जा रही है ,कार्यदायी संस्था की ओर से 25 से अधिक मजदूर लगाए गए हैं। बृहस्पतिवार को मजदूरों ने कुबेर व हथनी गदेरा में पसरे हिमखंड को काटने का काम शुरू किया।