सलमान खान की बहन अर्पिता खान की ईद पार्टी के बाद शहनाज गिल एक बार फिर से खान परिवार के साथ देखने को मिलीं | शहनाज को हाल ही में अरबाज खान की गर्लफ्रेंड जॉर्जिया एंड्रियानी की बर्थडे पार्टी में स्पॉट किया गया, जहां उन्होंने अपनी एंट्री के साथ महफिल लूट ली | सोशल मीडिया पर जॉर्जिया के साथ अरबाज खान संग उनके मस्ती वाले वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं | शहनाज गिल इन दिनों खान परिवार की फेवरेट बनी हुई हैं | वह सलमान खान के साथ उनकी नई फिल्म ‘कभी ईद कभी दिवाली’ में काम कर रही हैं |
बर्थडे बैश में शहनाज बेहद खूबसूरत नजर आईं | उन्होंने व्हाइट कॉर्सेट टॉप के साथ व्हाइट पैंट कैरी कर रखी थी, जिसमें वह काफी ग्लैमरस और स्टाइलिश नजर आईं | वहीं, जॉर्जिया एंड्रियानी ने अपने बर्थडे के लिए ब्लैक कलर की शॉर्ट बॉडीकॉन ड्रेस चुनी थी, जिसमें उनका लुक देखने लायक था |
अरबाज खान की गर्लफ्रेंड को शहनाज प्यार से केक खिलाती भी दिखीं, जिसके बाद उन्होंने जॉर्जिया के चीक पर स्वीट किस भी किया |केक सेरेमनी के बाद अरबाज और शहनाज कुछ बातें करते नजर आ रहे हैं | सभी साथ में पार्टी से बाहर निकले थे | यहां शहनाज और जॉर्जिया की दोस्ती देखने लायक थी |
जॉर्जिया की बर्थडे पार्टी से निकलते वक्त मीडिया ने शहनाज गिल से बातचीत करने की कोशिश की | उन्होंने शहनाज गिल से कहा कि वह अपने फैंस के लिए भी कुछ कहें | इसका जवाब देते हुए ‘पंजाब की कैटरीना कैफ’ ने कहा, ‘मेरे फैंस मेरी आर्मी हैं, आप सभी को मेरा ढेर सारा प्यार.’
अरबाज खान और जॉर्जिया एंड्रियानी पिछले कई सालों से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं | मलाइका से तलाक के बाद अरबाज, जॉर्जिया के करीब आए | जॉर्जिया एंड्रियानी इटैलियन डांसर और एक्टर हैं |
Date : 21-May-2022
Penned by Reeta Joshi