मेरठ में डबल मर्डर से सनसनी, रिटायर्ड कांस्टेबल की पत्नी और नातिन की गला काटकर हत्या

By New31 Uttarakhand

उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहा बच्ची समेत एक ही परिवार के दो लोगों की गला काटकर हत्या करने से हड़कंप मच गया है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। घटनास्थल पर आईजी मौके पर मौजूद रहे।

मेरठ के नौचंदी थाना इलाके के शास्त्री नगर में जी ब्लॉक में रिटायर्ड पुलिसकर्मी के परिवार में एक बच्ची समेत दो लोगों की गला काट कर हत्या कर दी गई है। मौके पर भारी भीड़ घटनास्थल पर जमा है। रिटायर्ड हेड कांस्टेबल रतन सिंह सिरोही की पत्नी और नातिन की गला रेत कर हत्या की गई है।

रिटायर्ड हेड कांस्टेबल रतन सिंह सिरोही की पत्नी और नातिन की गला रेत कर हत्या की गई है। सोमवार सुबह जब काम करने वाली घर पर पहुंची तो मामले की जानकारी हुई। सूचना पर आईजी, एसएसपी पहुंच गए थे। बता दे कि पीछे के गेट से घुसकर हमलावरों ने वारदात को अंजाम दिया। प्राप्त जानकारी के मुताबिक शनिवार रात 11 बजे तमन्ना की मां नेहा उससे मिल कर गई थी। रविवार सुबह जब घर में काम करने वाली पहुंची तो गेट खुला हुआ था। जैसे ही वह अंदर पहुंची तो नानी और धेवती के शव देखकर उसकी चीख निकल गई। वही चाकू से गोदकर दोनों की हत्या की गई थी और हर तरफ खून व घर का सामान भीबिखरा हुआ था।

रिटायर्ड हेड कांस्टेबल रतन सिंह बुलंदशहर के रहने वाले बताए जा रहे हैं। उनकी कैंसर के कारण दो माह पहले ही मौत हो चुकी है। वहीं मृतकों की पहचान कौशल सिरोही (65) और नातिन तमन्ना (12) के रूप में हुई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। दोहरे हत्याकांड की सूचना पर आईजी भी मौके पर पहुंचे हैं। परिजनों में कोहराम मचा है।

मौके पर पौची पुलिस ने जाँच शुरू कर दी हैं वही, परिजनों में कोहराम मचा हुआ हैं |

Date – 08.08.2022
Pennde By – Manisha

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.