नैनीताल में स्वरोज़गार योजना शुरू, सरकारी लोन पाना होगा अब आसान

By New31 Uttarakhand

भारत में भारी संख्या में युवा स्वरोजगार की दिशा में कदम बढ़ा रहे हैं। इसको मद्दे नज़र रखते हुए भारत और उत्तराखंड सरकार ने कई सारी योजनाओं को शुरू किया हुआ है। इनके द्वारा स्वरोजगार के लिए ऋण उपलब्ध कराया जा रहा है। जानकारी के अनुसार नैनीताल जिले के तमाम जगहों पर इस हेतु कैंप भी लगने शुरू हो रहे हैं।

नैनीताल प्रशासन के अनुसार अगर आप पशुपालन, मुर्गी पालन, दूध डेयरी, डिपार्टमेंटल स्टोर, आटा चक्की आदि कारोबार को शुरू करना चाहते हैं तो मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना आपकी मदद करेगा। इतना ही नहीं,अगरबत्ती बनाना, सर्विस सेंटर, डिस्पोजल निर्माण, सहित अन्य दर्जनों उत्पादित रोजगार के लिए भी प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत आप सब्सिडी में ऋण ले सकते हैं।

स्वरोज़गार, माने या माने, अपने आप में एक बड़ा कदम है। जहाँ आपको किसी पे निर्भर नहीं होना पड़ता, वहीं आप अपने सपने को पूरा करने के क़रीब होते जाते है। भारत सरकार ने इसी के ओर एक नायाब कदम बढ़ाते हुए आत्मनिर्भर भारत के अंतर्गत उत्तराखंड में युवाओं के प्रति हाथ बढ़ाया है

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना नैनो, प्रधानमंत्री स्वरोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया जाएगा। महाप्रबंधक जिला उद्योग केंद्र, हल्द्वानी विपिन कुमार ने इस बारे में जानकारी दी और बताया कि दो चरणों में बहुउद्देश्यीय शिविर का आयोजन किया जाएगा। नैनीताल में अब एक-एक कर तमाम विकासखंडों में कैंप लगाए जा रहे हैं। रोजगार से सम्बन्धित आवेदन के इच्छुक अभ्यर्थियों को इन योजनाओं से लाभ हासिल होगा।

Date: 22-अप्रैल-2022

Edited by न्यूज़ 31 उत्तराखंड टीम

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.