दूल्हे को नशे में धुत देख विवाह मंडप में दुल्हन ने इन्कार किया शादी से, बैरंग लौटा दी बरात

By New31 Uttarakhand

पौड़ी जनपद के एकेश्वर ब्लाक के नौगांवखाल क्षेत्र से कोटद्वार के झंडीचौड़ में दूल्हे को नशे में धुत देख विवाह मंडप में दुल्हन ने शादी से इन्कार कर दिया। इस पर बरात को वापस लौटना पड़ा। बरात स्वागत के दौरान ही दूल्हा ऊल-जुलूस हरकत करने लगा था।

कोटद्वार के झंडीचौड़ क्षेत्र में मंगलवार को आई एक बरात को तब बैरंग वापस लौटना पड़ा, जब दूल्हे के नशे में धुत होने के कारण दुल्हन ने विवाह से साफ इन्कार कर दिया।यह बरात पौड़ी जनपद के एकेश्वर ब्लाक के नौगांवखाल क्षेत्र आई थी। दुल्हन के इस निर्णय की क्षेत्र में सर्वत्र सराहना हो रही है | प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बरात जब झंडीचौड़ दुल्हन के घर पहुंची, तब दूल्हा नशे में धुत था। वह बरात स्वागत के दौरान ही ऊल-जूलूल हरकत करने लगा।

बावजूद इसके दुल्हन पक्ष ने बरात का स्वागत किया और दूल्हे को सम्मान के साथ विवाह मंडप में ले जाया गया।पूजन कार्यक्रम के बाद वरमाला की तैयारी होने लगी। इस बीच दुल्हन भी स्वजन व सखियों के साथ वरमाला लेकर विवाह मंडप में पहुंच गई। बताया गया कि मंडप में जब दुल्हन ने दूल्हे को नशे में लड़खड़ाते देखा तो शादी करने से ही इन्कार कर दिया। यह बरात पौड़ी जनपद के एकेश्वर ब्लाक के नौगांवखाल क्षेत्र आई थी। दुल्हन के इस निर्णय की क्षेत्र में सर्वत्र सराहना हो रही है।

Date : 11-May-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.