भीषण बारिश की चेतावनी के चलते भोपाल, इंदौर समेत इन जिलों में सभी कक्षाओं के स्कूल किए गए बंद

By New31 Uttarakhand

MP School Holiday : मध्यप्रदेश में लगातार भारी बारिश का दौर जारी है.. इसके कारण पूरे प्रदेश में नदी नाले उफान पर हैं, वहीं प्रदेश के लगभग सभी बांधों के गेट खोल दिए गए हैं। राजधानी भोपाल में भी पिछले 60 घंटे से लगातार भीषण बरसात हो रही है, जिसके कारण जन-जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं लोगों को आज भी इससे राहत मिलने के आसार नहीं है। प्रदेश में आज भी कई जगहों के लिए रेड अलर्ट जारी कर दिया गया है। इसी बीच 11 जिलों में स्कूल भी बंद कर दिए गए हैं।

इन जिलों में स्कूल रहेंगे बंद

आपको बता दें कि प्रदेश में लगातार हो रही बारिश की स्थिति को देखते हुए भोपाल, इंदौर, उज्जैन, रतलाम, सागर, विदिशा, अशोकनगर और शिवपुरी, अलावा आगर मालवा, नर्मदापुरम और देवास जिले में मंगलवार को सभी कक्षाओं के स्कूल बंद रहेंगे.. जिलों के कलेक्टर द्वारा देर रात को इसे लेकर आदेश जारी कर दिए गए हैं, जानकारी के अनुसार आदेश में ये बताया गया है.. कि मौसम विभाग द्वारा भारी बारिश का अंदेशा जताया गया है जिसके चलते ही छुट्टी घोषित कर दी गई है।

वहीं भोपाल में पिछले 60 घंटे से लगातार बारिश हो रही है. इस साल शहर में बारिश के सारे रिकॉर्ड टूट गए है, जिसके चलते हर तरफ सड़कों पर पानी जमा हो गया है। शहर का निकासी का सिस्टम भी फेल होता नज़र आ रहा है और लोगों को नांव के माध्यम से रेस्क्यू किया जा रहा है। बारिश के चलते शहर में बिजली की भी समस्या खड़ी हो गई है.. कई जगहों पर सोमवार सुबह से ही लाइट नहीं आई है जिससे लोगों को तो परेशानी हो ही रही है बचाव कार्य में जुटी एसडीआरएफ की टीम को भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।

Date – 23/August/2022
Pennde By – Tanuja

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.