बॉलीवुड एक्ट्रेस सारा अली खान अक्सर ही किसी न किसी वजह से सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं, कभी अपने चुलबुले अंदाज से वो सबका मन मोह लेती है और कभी अपनी बेवाक बातो से | सारा ने बेहद ही कम वक्त में इंडस्ट्री में अपनी एक खास पहचान बनाई हैं। सारा फिल्मों के साथ अपने बोल्ड लुक और खास अंदाज के लिए भी जानी जाती हैं। सारा सोशल मीडिया पर अपने बोल्ड लुक के चलते अक्सर ही छाई रहती हैं। कई बार लोग जहां सारा के लुक की तारीफ करते नहीं थकते है, लेकिन कई बार एक्ट्रेस को अपने लुक के चलते जमकर ट्रोलिंग का शिकार भी होना पड़ता है। वहीं एक बार फिर से सारा अपने ड्रेसिंग सेंस के चलते ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं। सारा एक इवेंट में इनती बोल्ड ड्रेस पहन कर पहुंची कि हर किसी की नजर बस सारा पर टिकी रह गई। यहां देखें सारा अली खान की लेटेस्ट बोल्ड लुक

कई बार लोग जहां सारा के लुक की तारीफ करते नहीं थकते है लेकिन कई बार एक्ट्रेस को अपने लुक के चलते जमकर ट्रोलिंग का शिकार भी होना पड़ता है। वहीं एक बार फिर से सारा अपने ड्रेसिंग सेंस के चलते ट्रोल्स के निशाने पर आ गई हैं।
सारा अली खान हाल ही में मुंबई के इवेंट में स्पॉट किया गया। इस दौरान उनके लुक ने हर किसी को हैरान किया। इवेंट में सारा अली खान ट्रांसपेरेंट ब्लैक कट आउट थाई स्लीट ड्रेस पहनकर पहुंची थीं। इस ड्रेस में उनकी बोल्डनेस देख हर किसी कीं आंखें खुली की खुली रह गईं। सारा की इस ड्रेस में साइट से इतना ज्यादा कट था किसबकी नजरें उन पर ही टिकी रह गईं थीं। इस गाउन में व्हाइट स्ट्रिप भी दिख रही है। इस वेस्ट साइड में लगी ट्रांस्पेरेंट स्ट्रिप इसे और भी बोल्ड बना रही है। सारा के इस लुक का फोटोशूट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। सारा के इस लुक को जहां सोशल मीडिया पर कई फैंस हॉट बता रहे हैं। वहीं कई उन्हें ट्रोल करते भी दिख रहे हैं। इस पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘लगता है कि आप पहनने के लिए कुछ भूल गए हैं।’ वहीं एक ने लिखा, ‘उर्फी जावेद तो यूं ही बदनाम है।’ वहीं कई यूजर्स ने सारा अली खान को ढ़ंग के कपड़े पहनने की सलाह दे रहे हैं।
Date: 18-June-2022
Penned by Reeta Joshi