Sanjay Dutt के खूंखार लुक ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी!

Sanjay Dutt के खूंखार लुक ने इंटरनेट पर मचाई सनसनी!
By New31 Uttarakhand

Sanjay Dutt एक बार फिर अपने मशहूर ‘बल्लू’ अवतार में वापसी करने के लिए तैयार हैं, और उनकी अपकमिंग फिल्म Khalnayak Returns का पहला पोस्टर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है। पोस्टर में संजय दत्त का इंटेंस लुक, साथ ही हाथ में सिगरेट, उनके पुराने ‘खलनायक’ अंदाज की याद दिलाता है, जिसे फैंस आज भी नहीं भूले हैं।

एक्टर ने खुद इस पोस्टर को शेयर करते हुए लिखा, “हर कहानी का वक्त होता है और उसका वक्त आ गया… खलनायक रिटर्न्स।” इस कैप्शन ने फैंस की एक्साइटमेंट को और भी बढ़ा दिया है। कमेंट सेक्शन में लोग उनके इस दमदार लुक की जमकर तारीफ कर रहे हैं और फिल्म के लिए अपनी बेसब्री जाहिर कर रहे हैं।

गौरतलब है कि 1993 में रिलीज हुई फिल्म Khalnayak में संजय दत्त का ‘बल्लू’ किरदार बेहद लोकप्रिय हुआ था। इस किरदार ने उन्हें एक अलग पहचान दी और आज भी यह बॉलीवुड के सबसे यादगार निगेटिव रोल्स में गिना जाता है।

अब ‘खलनायक रिटर्न्स’ के जरिए दर्शकों को एक बार फिर उसी जादू की उम्मीद है। फिल्म का पहला पोस्टर ही दर्शकों की उम्मीदों को काफी ऊंचा कर चुका है। ऐसे में अब सभी की नजरें फिल्म के ट्रेलर और आधिकारिक रिलीज डेट पर टिकी हुई हैं।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.