बॉलीवुड के सुपरस्टार अक्षय कुमार की हाल ही रिलीज हुई फिल्म ‘सम्राट पृथ्वीराज बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप हो गई है. 300 करोड़ के बजट पर बनी ये फिल्म बुरी तरह पिटी है…. फिल्म में अक्षय का लुक और डायलॉग डिलीवरी फैंस को पसंद नहीं आ रहा है… फिल्म ने पहले हफ्ते में ही अपना दम तोड़ दिया है…3 जून को रिलीज हुई अक्षय की फिल्म कुछ ही दिनों में सिमटती दिख रही है.

और आपको बता दें की सबसे शॉकिंग बात ये है कि फिल्म के मॉर्निंग शोज में जीरो ऑक्यूपेंसी दर्ज की जा रही है, जिसकी वजह से कई शोज को कैंसिल करना पड़ रहा है. बॉक्स ऑफिस बिजनेस… के मुताबिक, अक्षय कुमार की फिल्म ने रिलीज के 11वें दिन सिर्फ 1.2 करोड़ की ही कमाई की है. फिल्म की इतनी कम कमाई वाकई में शॉकिंग है. इसी के साथ फिल्म ने 11 दिन में करीब 62.30 करोड़ का बिजनेस कर लिया है.
अक्षय कुमार की फिल्म वीकेंड पर भी बिजनेस नहीं कर पाई…. फिल्म ने इस वीकेंड अपनी खराब कमाई से निराश किया है. ट्रेड एनालिस्ट तरण आदर्श के मुताबिक, फिल्म ने सेकेंड वीकेंड में शनिवार को 2.50 करोड़ कमाए थे और रविवार को 3.25 करोड़ का ही बिजनेस किया था…सोमवार का बिजनेस इससे भी कम है.

गौरतलब है कि ‘सम्राट पृथ्वीराज’ में अक्षय कुमार के साथ मानुषी छिल्लर लीड एक्ट्रेस के तौर पर नजर आ रही हैं. इस फिल्म के जरिए उन्होंने बॉलीवुड में अपनी पारी शुरू की है. इसके साथ ही मूवी में संजय दत्त और सोनू सूद ने भी अहम भूमिका निभाई है.
Penned by – Tanuja Bhauryal