पानीपत में चल रही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) की अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा में मंगलवार को सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबोले ने सेम सेक्स मैरिज पर केंद्र सरकार के नजरिए का समर्थन किया। होसबोले ने कहा कि शादी सिर्फ अपोजिट सेक्स वालों के बीच ही हो सकती है।
12 मार्च को शुरू हुई सभा की 3 दिन की बैठक के आखिरी दिन मंगलवार को दत्तात्रेय होसबोले ने पत्रकारों से बातचीत की। अखिल भारतीय प्रतिनिधि सभा (ABPS) RSS की सबसे बड़ी और अहम इकाई है जिसे संघ का थिंक टैंक भी कहा जाता है। संघ से जुड़े सारे अहम फैसले और रणनीति इसी में बनती है। पानीपत में हुई सभा की इस बैठक में BJP अध्यक्ष जेपी नड्डा तीनों दिन मौजूद रहे।

सेम सेक्स मैरिज और राहुल गांधी पर संघ…
- ज्यादा जिम्मेदारी के साथ बोलें राहुल
सरकार्यवाह होसबोले ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी की लंदन में दी गई स्पीच पर भी अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा, ‘इस पर टिप्पणी करने की कोई जरूरत नहीं है, क्योंकि राहुल गांधी का अपना पॉलिटिकल एजेंडा है। RSS की सच्चाई हर कोई जानता है। फिर भी देश की मुख्य विपक्षी पार्टी का बड़ा नेता होने के नाते राहुल गांधी को और ज्यादा जिम्मेदारी से बोलना चाहिए।’ - शादी संस्कार, कोई कॉन्ट्रेक्ट नहीं है
सेम सैक्स में मैरिज से जुड़े सवाल पर होसबोले ने कहा, ‘भारतीय संस्कृति में शादी एक संस्कार है। यह कोई कॉन्ट्रैक्ट या दो इंडीविजुअल लोगों के एन्जॉयमेंट की चीज नहीं है।’