Roorkee News: अवैध पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 40 मिनट तक होते रहे धमाके

By New31 Uttarakhand

Roorkee Fire News: उत्तराखंड के रुड़की के मेन बाजार में एक पटाखे के गोदाम के आग लगने से हड़कंप मच गया…जानकारी के अनुसार इस हादसे में चार लोगों की आग में जलकर मौत हो गई, हादसे में 2 लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिनका उपचार हायर सेंटर में चल रहा है. वहीं इस हादसे के कई घंटों बाद पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया.

बता दें कि सोमवार को जिस संकरी गली में आग लगी है उसे लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे हैं। कयास लगाए जा रहे हैं कि आग पटाखा बनाते हुए अचानक निकली चिंगारी से लगी है। वहीं कोई अचानक शार्ट सर्किट आग लगने का कारण बता रहा है… लेकिन आग लगने के पीछे के कारण को सबसे अधिक पटाखा जलाकर दिखाना माना जा रहा है।

YOUTUBE

जानकारी के अनुसार आशंका जताई जा रही है कि पटाखा जलाकर दिखाने के दौरान हादसा हुआ है। इस पूरे मामले की बारीकी से जांच की जा रही है। वहीं, जिस गली में पटाखा फैक्टरी चल रही थी वो केवल छह फुट चौड़ी है जबकि गली में घनी आबादी बसी हुई है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.