केंद्र सरकार ने आम जनता को डीजल और पेट्रोल के दाम घटाकर बड़ी राहत दी है। केंद्र सरकार ने शनिवार को पेट्रोल पर लगने वाले उत्पाद शुल्क में आठ रुपये और डीजल में पर छह रुपये की कटौती की घोषणा की। इसके बाद उत्तराखंड की राजधानी में देहरादून में पेट्रोल 8.51 रुपये और डीजल 7.08 रुपये सस्ता हो गया है। राज्य में सबसे सस्ता पेट्रोल रुड़की में और सबसे महंगा पेट्रोल पिथौरागढ़ में मिल रहा है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पेट्रोल और डीजल पर सेंट्रल एक्साइज ड्यूटी कम करने और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को रसोई गैस सिलिंडर में सब्सिडी देने के केंद्र सरकार के निर्णय को स्वागतयोग्य कदम बताया है।
पेट्रोल पर 9.50 रुपये और डीजल पर सात रुपये प्रति लीटर की बड़ी कटौती
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कुशल मार्गदर्शन में केंद्र सरकार ने एक्साइज ड्यूटी घटाते हुए पेट्रोल पर 9.50 रुपये और डीजल पर सात रुपये प्रति लीटर की बड़ी कटौती की है। इस जनहितकारी निर्णय के लिए प्रधानमंत्री का हृदयतल से आभार है।
200 रुपये प्रति सिलिंडर सब्सिडी देने का फैसला सराहनीय
उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना के अंतर्गत 12 सिलिंडर तक 200 रुपये प्रति सिलिंडर सब्सिडी देने का केंद्र का फैसला सराहनीय है। इस जनकल्याणकारी निर्णय से उत्तराखंड समेत देश के नौ करोड़ से अधिक लोग लाभान्वित होंगे।
उत्तराखंड में सबसे सस्ता और महंगा पेट्रोल-डीजल
- शहर—पेट्रोल——-डीजल
- देहरादून– 95.22——90.26
- ऋषिकेश—94.92——89.98
- हरिद्वार– 94.47——89.58
- रुड़की—-94.35——89.46
- नई टिहरी 96.07——-90.99
- कोटद्वार 95.30——90.39
- रुद्रप्रयाग—97.09—-92.07
- हल्द्वानी–94.42—-89.55
- नैनीताल— 95.12——-90.06
- पिथौरागढ़—97.12——91.96
- रुद्रपुर——–94.80—–89.93
- अल्मोड़ा—–95.49—-90.48
Date : 22-May-2022
Penned by Reeta Joshi