Covid Cases in India देश में कोरोना संक्रमण के मामले में उतार चढ़ाव जारी. स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा जारी रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना ने 13,734 नए मामले सामने आए हैं. हालांकि राहत की बात ये है कि आज के मामले कल की तुलना में कम है… स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक, देश में एक दिन में 13 हजार से ज्यादा मामले सामने आए हैं. जबकि, एक दिन पहले यानी 1 अगस्त को 16,464 मामले सामने आए थे वहीं 31 जुलाई को 19,673 नए केस दर्ज सामने आए थे.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 13,734 नए मामले सामने आए हैं…इसके साथ ही एक्टिव मरीजों की संख्या 1,39,792 हो गई है. स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक नए आंकड़े आने के बाद इस वायरस की चपेट में आकर जान गवांने वालों की कुल संख्या 5,26,430 हो गई है. वही कुल मौतों का आंकड़ा 5,26,430 पर पहुंच गया है. वहीं कुल रिकवरी 4,33,83,787 पर हो गया है.
राजधानी में संक्रमितों का हाल
बात करे देश की राजधानी दिल्ली की तो 1 अगस्त की रिपोर्ट के अनुसार पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1263 नए मामले आए हैं. इस दौरान संक्रमण दर 9.35 फीसदी दर्ज की गई है. वहीं 13511 लोगों की जांच की गई. राहत की बात यह है कि 984 मरीजों ने कोरोना को हराया. होम आइसोलेशन में उपचार कराने वाले मरीजों की संख्या 2977 रही.. एक दिन में कोरोना के मामलों में 70 की कमी आई है. शनिवार को कोरोना के 1333 नए मामले सामने आए थे.
Date-2/August/2022
Pennde By – Tanuja