कौन बनेगा करोड़पति सीजन-14 की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। केबीसी अपने अबतक के 13 सीजन्स में जाने कितने ही लोगों को करोड़पति और लखपति बना चुका है। ऐसे में एक बार फिर अमिताभ बच्चन अपने इस शो के जरिए आपकी किस्मत का ताला खोलने के लिए हाजिर हो चुके हैं। 14वें सीजन के लिए रजिस्ट्रेशन 9 अप्रैल रात 9 बजे से शुरू हो चुका हैं। अब शुक्रवार यानी 15 अप्रैल को बिग बी ने अपना सातवां सवाल पूछ लिया है।
इस सवाल का सही जवाब देने के लिए आपके पास आज यानी 16 अप्रैल रात 9 बजे तक का ही समय है। आज रात 9 बजे अमिताभ बच्चन शो का 8वां सवाल पूछेंगे। आपके पास समय कम है तो चलिए जानते हैं ,सही जवाब भेजने का पूरा प्रोसेस क्या हैं।
इस प्रश्न का सही उत्तर देकर केबीसी की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया का हिस्सा बनने के लिए Sonyliv ऐप या फिर वेबसाइट पर जाकर रजिस्ट्रेशन प्रोसेस को पूरा करना होगा। सही जवाब देने के लिए वेबसाइट या ऐप पर जाकर जवाब के साथ अपनी उम्र, फोन नंबर और पता देना होगा। एसमएस के जरिए जवाब देने के लिए फोन पर KBC इसके बाद स्पेस देकर सही ऑप्शन लिखें और 509093 पर एसएमएस करें। जिन लोगों के ज्यादातर सवालों के जवाब सही होंगे, उन्हें अगले राउंड में शामिल होने का मौका मिलेगा।
Date : 16-April-2022
Penned by news 31 Uttrakhand team