उत्तराखंड के कई जिलों में आज रेड अलर्ट हुआ जारी, स्कूल हुए बंद

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड के अधिकतर जिलों में दो दिन भारी बारिश की आशंका जताई गयी है। आपको बता दे मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से आज देहरादून समेत टिहरी, नैनीताल, पौड़ी, हरिद्वार, ऊधमसिंह नगर और चंपावत जिले में भारी बारिश का रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा अन्य जिलों में भी कई दौर की तेज बारिश की चेतावनी जारी की गई है। वही मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह ने बताया कि 31 जुलाई और एक अगस्त को भारी बारिश होने के आसार हैं। साथ ही उन्होंने हिदायत देते हुए कहा की, इस दौरान पर्वतीय जिलों में यात्रा करने से बचें।

इसके अलावा भूस्खलन और संवेदनशील इलाकों में दिन के साथ रात के समय में भी सतर्कता बरते। दरअसल आज देहरादून, टिहरी और नैनीताल जिले के विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है। साथ ही भारी बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन की ओर से सभी आंगनबाड़ी केंद्रों और स्कूलों में अवकाश की घोषणा की गई है। लेकिन हरिद्वार में कांवड़ यात्रा के चलते पहले से ही स्कूल बंद हैं।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.