उत्तराखंड में उपनल के माध्यम से युवाओं के लिए इन पदों पर आई भर्ती

By New31 Uttarakhand

कई विभागों में कर्मचारियों की कमी को पूरा करने के लिए सरकार ने उत्तराखंड की प्रमुख आउटसोर्सिंग एजेंसी उपनल UPNL ने विभिन्न जिलों के विभिन्न विभागों में रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किए हैं। अगर आप बेरोजगार हैं, तो आप उपनल द्वारा जारी विज्ञापन, पदों हेतु आवश्यक शैक्षिक योग्यता, अनुभव, योग्यता आदि नीचे देखी जा सकता है। अधिक जानकारी के लिए उपनल की आधिकारिक वेबसाइट- https://upnl.co.in/VacanciesUpnlC.aspx देखने के लिए यहां क्लिक करें।

उपनल की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध विज्ञापनों के अनुसार अल्मोड़ा मेडिकल कॉलेज में मेल स्टाफ नर्स के 5, ओटी टेक्नीशियन के 5, लैब टेक्नीशियन के 5, सीएसएसडी टेक्निशियन के 2, अल्मोड़ा स्थित अर्थ एवं सांख्यिकी कार्यालय में जीआईसी एनलिस्ट के 1 पद, 22 एनसीसी ऑफिस अल्मोड़ा में डीईओ के 1 पद तथा राजकीय डिग्री कॉलेज तल्ला सल्ट में पर्यावरण मित्र के 1 पद पर नियुक्ति होनी है।

वही पिथौरागढ़ जिले में खादी एवं ग्रामोद्योग धारचूला में सपीनिंग टीचर के 1 पद और पिथौरागढ़ स्वास्थ्य विभाग में पर्यावरण मित्र के 1 पद पर नियुक्ति होनी है। इसी के साथ नैनीताल, उधमसिंह नगर, पौडी गढ़वाल, तथा रुद्रप्रयाग जिलों में भी विभिन्न विभागों में नियुक्तियां होनी है।

Date : 21-May-2022

Penned by Reeta Joshi

 

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.