(भर्ती-भर्ती-भर्ती): अल्मोड़ा अर्बन कोऑपरेटिव बैंक में आई भर्ती, 12 जून है इसकी  लास्ट डेट

By New31 Uttarakhand

उत्तराखंड के युवाओं के लिए बैंक में नौकरी के लिए अच्छा मौका है। अगर आप बैंक में नौकरी करना चाहते हैं तो यह खबर आपके लिए है कि अल्मोड़ा अर्बन कोआपरेटिव बैंक ने 100 रिक्त पदों के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए हैं। बैंक के महाप्रबंधक पीसी तिवारी ने बताया कि स्पेशल ऑफिसर आईटी के 15 पद, स्पेशल ऑफिसर लॉ के दो, क्लर्क और कैशियर के 75 और टाइपिस्ट के आठ पदों के लिए आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं।

अगर आप बैंकिंग में करियर बनाने के इच्छुक हैं, तो आपके लिए अल्मोड़ा अर्बन कोऑपरेटिव बैंक लिमिटेड की तरफ से खुशखबरी है | बैंक ने क्लर्क (Clerk) और स्पेशलिस्ट ऑफिसर (SO) के 100 पदों पर भर्तियां निकालकर आवेदन की प्रक्रिया शुरू कर दी है | ग्रेजुएशन की डिग्री हासिल कर चुके उम्मीदवार इन पदों के लिए 12 जून 2022 तक आवेदन कर सकते हैं | यह भर्ती परीक्षा जुलाई या अगस्त में आयोजित किए जाने की उम्मीद है | इस भर्ती का नोटिफिकेशन आप अल्मोड़ा सहकारी बैंक की आधिकारिक वेबसाइट almoraurbanbank.com पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं |

इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 12 जून तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अभ्यर्थी अपनी सुविधानुसार अल्मोड़ा, हल्द्वानी, देहरादून और रुड़की केंद्र पर परीक्षा दे सकते हैं। इसकी विस्तृत जानकारी बैंक की वेबसाइट से प्राप्त कर सकते हैं।

Date : 25-May-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.