राखी सावंत ने मेरा शोषण किया है, एक्ट्रेस के आरोपों पर पति रितेश बोले- जब करोड़ों खर्च करता था तब दिक्कत नहीं थी मुझसे!

By New31 Uttarakhand

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत ने मुंबई के ओशिवारा पुलिस स्टेशन में जाकर पति रितेश के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। राखी सावंत ने मीडिया के सामने रो-रोकर बताया कि पति रितेश ने उनके सोशल मीडिया अकाउंट को हैक किया और अब उन्हें गंदे-गंदे मैसेज भेज रहे हैं। राखी का कहना है कि पति रितेश उन्हें बर्बाद कर देना चाहते हैं। अब रितेश ने इस पूरे घटनाक्रम पर अपना रिएक्शन दिया है।

राखी के आरोपों पर ई-टाइम्स से रितेश ने कहा है कि-  मैं उनके आरोपों का कानूनी तरीके से जवाब दूंगा। जब मैं उस पर करोड़ों रुपये खर्च कर रहा था और उसे लेने में कोई दिक्कत नहीं हुई। जब मैंने खर्च करना बंद कर दिया तो उसने मुझ पर इन बातों का आरोप लगाना शुरू कर दिया। क्या आपने कभी किसी रिश्ते को इंस्टाग्राम पोस्ट पर खत्म होते हुए सुना है? मैंने तो नहीं सुना।

आने वाले समय में वो मुझे बदनाम करने के लिए मुझपर और भी ज्यादा इल्जाम लगा सकती है। वह यहां तक कह सकती हैं कि वह और आदिल बिग बॉस के घर में जाना चाहते हैं। ये सब ड्रामा वो ही कर सकती है। मैं उससे बहुत दूर हूं और अपनी जिंदगी में खुश हूं। उसने मुझे जो इमोशनल परेशानी दी है, मैं उससे बहुत दूर हूं।

रितेश ने आगे कहा – वो पिछले तीन साल से मेरा इस्तेमाल कर रही है। न उसके पास कार थी और न ही घर में सामान। उसके घर में जो कुछ है वह सब मैंने खरीदा है। वो इतनी बेशर्म है कि उसने घर में एक और लड़के को अवैध रूप से रखा है और जो चीजें मैंने खरीदी हैं उसका इस्तेमाल कर रही है।

अपनी पहली पत्नी के बारे में बात करते हुए रितेश ने कहा- स्निग्धा ने मेरे साथ भी यही किया और राखी ने भी वही हथकंडा अपनाया। आदमी की जिंदगी मजदूर बनकर रह गई है। वह पैसा लाए और आपको दे, भले ही उसे अपनी किडनी बेचनी पड़े। कोई पुरुष इसका विरोध करता है तो लड़की उसे धारा 498ए की धमकी देती है। यहां दोनों महिलाएं अपने मनचाहे पुरुषों के साथ रह रही हैं, दिल्ली में  स्निग्धा और यहां मुंबई में राखी। दोनों ने मुझे लूटा। राखी ने मेरा शोषण किया है। मैं अब कानूनी कार्रवाई करूंगा और 498 ए के खिलाफ जनहित याचिका भी दायर करूंगा कि इसे निरस्त किया जाए। लैंगिक समानता होनी चाहिए|

Date: 13-June-2022

Penned by Reeta Joshi

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.