Rain Update: आज भी नहीं थमेगी मुसीबत की बारिश, उत्तराखंड से MP तक कहर, यूपी में कराह रहे किसान

By New31 Uttarakhand

Weather Alert: देशभर में बीते कुछ दिनों से हो रही मुसीबत की बारिश थमने का नाम नहीं ले रही है. मौसम विभाग ने 11 अक्टूबर को भी कई राज्यों में बारिश होने का अनुमान लगाया है. यानी आज भी लोगों को बारिश से राहत नहीं मिलती दिख रही है…. अक्टूबर के महीने में जम्मू-कश्मीर से लेकर तमिलनाडु तक लोग बारिश की वजह से परेशानियों का सामना कर रहे हैं|

पिछले 24 घंटों के दौरान, जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश, दिल्ली एनसीआर, मध्य प्रदेश, राजस्थान, हरियाणा, पश्चिम बंगाल, झारखंड, बिहार, सिक्किम, असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, गुजरात, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, कर्नाटक, अंडमान, निकोबार द्वीप समूह के कई इलाकों में जबरदस्त बारिश हुई. मौसम विभाग के मुताबिक बारिश का ये दौर आज भी जारी रहेगा. यूपी में कई लोगों के मौत की खबर भी सामने आई है. किसानों को भी नुकसान उठाना पड़ा है|

उत्तराखंड से MP तक बारिश बरपा रही कहर

केदार घाटी में लैंडस्लाइड की वजह से एक मजदूर की मौत हो गई तो वहीं कटनी में बारिश की वजह से अस्पताल में पानी भर गया. रेवाड़ी में हाइवे के पास पानी भरने से आने जाने वालों को भारी परेशानी उठानी पड़ रही है. हाईवे पर लंबा जाम लग जा रहा है. मध्य प्रदेश के कटनी में भारी बारिश की वजह से रिहायशी इलाकों में पानी भर गया है…. विजयराघव गढ़ इलाके में सड़कों पर खड़ी गाड़ियां पानी में डूब गईं. जिन सड़कों पर गाड़ियां चला करती थीं उसपर पैदल चलना मुश्किल हो गया|

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.