उत्तराखंड में मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आने वाले दिनों में बारिश ओलावृष्टि और तेज हवाओं को लेकर अलर्ट जारी कर दिया गया है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक चार धाम यात्रा में मौसम के खलल के वजह से दुश्वारियां बढ़ सकती हैं और हेमकुंड साहिब की यात्रा पर भी असर पड़ सकता है। मौसम विभाग के अनुमान के मुताबिक शुक्रवार को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ में हल्की से हल्की बारिश की संभावना है। जबकि 21 मई को उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और मैदानी क्षेत्रों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है साथ ही 50 से 60 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं तूफान भी चल सकता है। वही 22 और 23 मई को बारिश और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट भी जारी किया गया है।
Date : 20-May-2022
Penned by Reeta Joshi