‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया ये जवाब ?

‘द केरल स्टोरी 2’ पर राहुल गांधी ने कसा तंज, मनोज तिवारी की पत्नी ने दिया ये जवाब ?
By New31 Uttarakhand

फिल्म ‘द केरल स्टोरी 2’ रिलीज़ से पहले ही विवादों में घिर गई है और अब भी इसका राजनीतिक और सामाजिक बहस का मुद्दा बना हुआ है। हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस फिल्म पर तंज कसते हुए कहा कि देश में कोई इसे वास्तव में नहीं देख रहा है। वहीं, सुरभि तिवारी, बीजेपी सांसद मनोज तिवारी की पत्नी ने फिल्म का समर्थन करते हुए इसे समाज को आईना दिखाने वाली बताया।

राहुल गांधी का बयान

कांग्रेस के एक्स (ट्विटर) अकाउंट पर साझा किए गए वीडियो में राहुल गांधी कहते हैं कि कोई भी असल में ‘द केरल स्टोरी’ नहीं देख रहा है। उनका कहना था, “यह दिखाता है कि इस देश में ज्यादातर लोग समझते हैं कि केरल क्या है और इसकी परंपराओं और संस्कृति की तारीफ करते हैं। फिल्में, टीवी और मीडिया को हथियार बना दिया गया है। उनका इस्तेमाल लोगों को बदनाम करने, समुदायों को अलग-थलग करने और समाज में फूट डालने के लिए किया जा रहा है। कुछ ग्रुप्स को फायदा हो और दूसरों को नुकसान, इनका यही मकसद है।”

सुरभि तिवारी का समर्थन

वहीं, सुरभि तिवारी ने एएनआई से बातचीत में लोगों से अपील की कि वे घर पर बैठकर फिल्म पर बातें न करें, बल्कि बाहर आकर इसे देखें। उन्होंने कहा, “अगर आप डॉक्यूमेंट्स देखेंगे, केस पढ़ेंगे और न्यूज देखेंगे, तो आपको समझ आ जाएगा कि यह प्रोपेगेंडा है या ऐसी फिल्में समाज को आईना दिखा रही हैं। यह कोई फिल्म नहीं है, यह समाज को आईना दिखाती है। हम सभी को इसे देखने की जरूरत है। अगर हम चाहते हैं कि ऐसी घटनाएं ना हों, तो हमें यह पक्का करना होगा कि इस फिल्म में जो दिखाया गया है, वह किसी भी हिंदू लड़की के साथ न हो।”

फिल्म की कहानी और कलाकार

फिल्म द केरल स्टोरी 2 के निर्देशक कामाख्या नारायण सिंह हैं। फिल्म की कहानी असल घटनाओं पर आधारित है और इसमें रिश्ते में धोखा और कथित धर्म परिवर्तन जैसी घटनाओं को दिखाया गया है। कहानी में तीन अलग-अलग राज्यों की युवा लड़कियों की कहानी दिखाई गई है। लीड रोल में उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा और अदिति भाटिया जैसी कलाकार नजर आई हैं।

फिल्म के रिलीज़ के साथ ही यह विवाद का केंद्र बनी हुई है और दर्शकों और राजनीतिक दलों दोनों की नजरों में लगातार बहस का विषय बनी हुई है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.