नई हिंदी फिल्म ‘रहूं मैं तेरे रूबरू’ का आधिकारिक ट्रेलर रिलीज कर दिया गया है। ट्रेलर में रोमांस, मर्डर मिस्ट्री, सस्पेंस और थ्रिल का ऐसा मेल देखने को मिलता है, जो दर्शकों की उत्सुकता बढ़ाने का काम करता है। फिल्म में नए कलाकार आर्य कुमार, नीता शेट्टी और पीहू बिस्वास मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। दो मिनट के ट्रेलर की शुरुआत एक सामान्य और खुशहाल सफर से होती है । एक व्लॉगर पर हत्या का आरोप लग जाता है, उसकी गर्लफ्रेंड का अपहरण हो जाता है और फिर कहानी में सबसे बड़ा मोड़ तब आता है, जब उसकी ही शक्ल का एक हमशक्ल सामने आता है। इसके बाद कहानी लगातार नए ट्विस्ट और सस्पेंस के साथ आगे बढ़ती है।
लेकिन कुछ ही देर में कहानी रहस्यमयी घटनाओं की ओर मुड़ जाती है। निर्माताओं के मुताबिक, ‘रहूं मैं तेरे रूबरू’ 17 जुलाई 2026 को देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। ट्रेलर के बाद फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ गई है ।