Sidhu Moosewala Shot Dead: पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की गोली मारकर हत्या- 7 राउंड हुई फायरिंग

By New31 Uttarakhand

चंडीगढ़ : पंजाब के मशहूर गायक सिद्धू मूसेवाला पर रविवार को मानसा के जवाहर के गांव के पास कुछ अज्ञात लोगों ने फायरिंग की. गंभीर अवस्था में उन्हें अस्पताल ले जाया गया. लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी.
आपको बता दें कि पंजाब की आप सरकार ने हाल ही में कई लोगों की सुरक्षा वापस ली है. इसी क्रम में मूसेवाला की भी सुरक्षा एक दिन पहले ही वापस ली गई थी.

बताया जा रहा है कि अज्ञात हमलावरों ने उन पर हमला किया. मूसेवाला पर करीब 7 राउंड फायरिंग की गई है, इस अटैक में 3 अन्य लोग भी घायल हुए हैं. सिद्धू मूसेवाला कनाडा में पढ़ने के लिए गए थे, जिसके बाद जब वो पंजाब लौटे तो सिंगर बनकर लौटे थे. सिद्धू मूसेवाला कई विवादों से भी जुड़े रहे थे. एक ही दिन पहले सिद्धू मूसेवाला की सुरक्षा को वापस लिया गया था. चश्मदीदों के मुताबिक तीन अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग की.

पुलिस मौके पर पहुंची हुई है और हमले के संबंध में चश्मदीदों से पूछताछ की जा रही है, शूटर्स की पहचान की कोशिश के लिए आस-पास के सीसीटीवी फुटेज को खंगालने की कोशिश भी जारी है.

मनसा अस्पताल के सिविल सर्जन डॉ रणजीत राय ने बताया कि अस्पताल में तीन लोगों को लाया गया. जिनमें सिद्धू मूसेवाला की मृत्यु पहले ही हो चुकी थी. दो अन्य लोग भी लाए गए थे, उनका इलाज चल रहा है. उनके बेहतर इलाज के लिए उन्हें रेफर कर दिया गया है.

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.