तिहाड़ जेल नंबर 3 में हुई कैदी की हत्या, खाने को लेकर हुआ था विवाद

By New31 Uttarakhand

दिल्ली के तिहाड़ जेल में एक कैदी की हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बता दे तिहाड़ जेल नंबर 2 में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल को रखा गया है तो वही जेल नंबर 3 में कैदियों के बीच झड़प में एक कैदी ने दूसरे कैदी की हत्या कर दी है। जिसके बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता लगातार अरविंद केजरीवाल की सुरक्षा पर कई सवाल उठाने लगे है। गौरतलब है की जहा मुख्यमंत्री को रखा गया है वहाँ पर ऐसी घटना का घटना कोई मामूली बात नहीं है। वही मृतक कैदी की पहचान दीपक उम्र 29 साल के तौर पर हुई है। जो दिल्ली के शकुरपुर इलाके का रहने वाला था और हत्या के केस में तिहाड़ जेल में सजा काट रहा था। दरअसल मृतक कैदी जेल में सेवादार का काम करता था। बताया जा रहा है कि अब्दुल बशीर उम्र 44 साल नाम के अन्य कैदी ने उसके सीने पर तेज धारदार हथियार से ताबड़तोड़ हमला किया था।

बता दे ये घटना दोपहर करीब साढ़े 12 बजे की है जब दोनों के बीच खाना खाने को लेकर विवाद हुआ था। जिसके बाद घायल अवस्था में दीपक को डीडीयू अस्पताल लाया गया लेकिन डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बाद भी उसे बचाया नहीं जा सका। दरअसल आरोपी अब्दुल बशीर भी हत्या के जुर्म में तिहाड़ जेल में बंद है, उस पर लाजपत नगर इलाके में हत्या के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया था। लेकिन वह मूलत: अफगानिस्तान का रहने वाला बताया जा रहा है। वही घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू करवादी। साथ ही पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला भी दर्ज कर लिया है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.