अटल बिहारी वाजपेयी की पुण्यतिथि पर राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने किया नमन

By New31 Uttarakhand

आज पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की चौथी पुण्यतिथि है। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने सदैव अटल पहुंचकर श्रद्धांजलि दी।

आज पूर्व प्रधानमंत्री और भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की चौथी पुण्यतिथि है। इस मौके पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पूर्व राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने उनके समाधि स्थल ‘सदैव अटल’ पहुंचकर श्रद्धांजलि दी। इन सभी नेताओं के अलावा केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी श्रद्धांजलि दी। फिलहाल बड़े नेताओं के आने का सिलसिला अभी जारी है। बता दें 16 अगस्त, 2018 को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का 93 वर्ष की आयु में निधन हो गया था।

भाजपा ने किया ट्वीट
भारतीय जनता पार्टी ने ट्वीट कर लिखा कि हमारी पार्टी के पितृ पुरुष, करोड़ों कार्यकर्ताओं के पथ प्रदर्शक एवं हमारे प्रेरणा स्रोत, पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की पुण्यतिथि पर भावभीनी श्रद्धांजलि।

दत्तक पुत्री नमिता कौल भट्टाचार्य ने दी श्रद्धांजलि
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की दत्तक पुत्री नमिता कौल भट्टाचार्य ने आज ‘सदैव अटल’ की पुण्यतिथि पर पुष्पांजलि अर्पित की।

DATE – 16. AUGUST. 2022
PENNDE BY – MANISHA

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.