अक्षय कुमार की फिल्म ‘भूत बंगला’ का पोस्टर हुआ रिलीज

अक्षय कुमार की फिल्म 'भूत बंगला' का पोस्टर हुआ रिलीज
By New31 Uttarakhand

बॉलीवुड के ‘खिलाड़ी’ अक्षय कुमार जल्द ही एक बार फिर हॉरर कॉमेडी में दर्शकों का मनोरंजन करने वाले हैं। उनकी आगामी फिल्म ‘भूत बंगला’ का टीजर कल रिलीज होने जा रहा है। इसके साथ ही फिल्म में अक्षय कुमार का नया लुक भी सोशल मीडिया पर सामने आ गया है।अक्षय कुमार ने अपनी इस फिल्म का पोस्टर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है। पोस्टर में एक्टर पेड़ से उल्टे लटके हुए नजर आ रहे हैं, उनके बगल में एक चमगादड़ भी लटका हुआ है।

पोस्टर के बैकग्राउंड में अंधेरा और घना जंगल दिखाई दे रहा है, वहीं एक पुरानी हवेली भी नजर आ रही है। हॉरर कॉमेडी के हिसाब से अक्षय इस पोस्टर में कॉमिक अंदाज में नजर आ रहे हैं और उनके कंधे पर स्लिंग बैग है, जिससे ऐसा लग रहा है कि वह किसी खोजकर्ता की भूमिका में हैं।अक्षय कुमार ने इस पोस्ट को कैप्शन देते हुए लिखा, “तब तक इस तरह लटका हुआ हूं जब तक कल टीजर नहीं आ जाता।” साथ ही उन्होंने फिल्म के निर्देशक और निर्माता को भी टैग किया।

फिल्म ‘भूत बंगला’ का निर्देशन प्रियदर्शन ने किया है। इस फिल्म में अक्षय कुमार के अलावा वामिका गब्बी, तब्बू और परेश रावल भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। इसके साथ ही राजपाल यादव और मिथिला पालकर भी फिल्म में अहम किरदार निभाएंगे।मेकर्स ने अभी तक पूरी कास्ट की जानकारी साझा नहीं की है। फिल्म 10 अप्रैल को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली है। फैंस को अक्षय कुमार की इस हॉरर कॉमेडी फिल्म का बेसब्री से इंतजार है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.