प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी मां की 100वीं जन्मतिथि पर लिखा भावुक ब्लाग, मां हर बार देती हैं यह सीख

By New31 Uttarakhand

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने शनिवार को अपनी मां के 100वें जन्मदिन के मौके उनसे मिलने पहुचे और माँ को समर्पित ट्वीटर पर एक ब्लाग लिखा। इसमें पीएम मोदी ने अपनी मां के बलिदानों और उनके जीवन के अनछुए पहलुओं को साझा किया। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा- मां केवल एक शब्द नहीं है। मेरी मां उतनी ही असाधारण है जैसे हर मां होती है। पीएम मोदी कहते हैं कि जब भी वह फोन पर अपनी मां से बात करते हैं मां यही कहती हैं कि देख भाई, कभी कोई गलत काम मत करना|

मां के मन में कोई नाराजगी नहीं

पीएम मोदी कहते हैं कि दिल्ली आने के बाद मां से मिलना जुलना काफी कम हो गया है। यदा-कदा बस कुछ पलों के लिए मां से मिलना होता है। लेकिन मां के मन में इसे लेकर कोई नाराजगी मैंने आज तक महसूस नहीं किया। मां का स्नेह मेरे लिए वैसा ही है। वह अक्सर पूछती हैं- दिल्ली में अच्छा लगता है? मन लगता है?

जब भी फोन पर होती है बात तो…कभी रिश्‍वत नहीं लेना 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि मां से जब भी फोन पर बात होती है तो यही कहती हैं कि देख भाई, कभी कोई गलत काम मत करना, बुरा काम मत करना, हमेशा गरीब के लिए काम करना। वह कहती हैं कि मेरी चिंता मत किया करो, तुम पर बड़ी जिम्मेदारी है। परिस्थितियां कैसी भी रही हों, गरीबी से जूझते हुए मेरे माता-पिता ने ना कभी ईमानदारी का रास्ता छोड़ा ना ही अपने स्वाभिमान से समझौता किया।
पीएम मोदी ने कहा कि जब पार्टी ने साल 2001 में उन्‍हें गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में चुना तब उनकी मां ने कहा था कि मुझे सरकार में तुम्हारा कामकाज तो समझ नहीं आता लेकिन मैं केवल यही चाहती हूं कि तुम कभी रिश्‍वत नहीं लेना। मां से मिली इस सीख ने एक बेदाग और निर्मल व्‍यक्तित्‍व को गढ़ने का काम किया।

Date: 19-June-2022

Penned by Reeta Joshi

 

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.