पीएम नरेंद्र मोदी बीते कई सालों से केदारनाथ में कई बार साधना करने पहुंच चुके हैं। साथ ही वह समय-समय पर केदारनाथ पुनर्निर्माण कार्यों का भी जायजा लेते रहते हैं। वहीं अध्यात्म की अनुभूति के लिए मोदी केदारनाथ में समय भी बिताते रहे हैं। इस बार भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का दौरा बेहद खास है। क्योंकि इस बार वह केदारनाथ के साथ-साथ बदरीनाथ के दर्शन भी करेंगे। पीएम मोदी, के दौरे को लेकर तारीख भी फाइनल हो चुकी है।
पीएम 21 और 22 अक्टूबर को उत्तराखंड में रहेंगे। इस दौरान मोदी बद्रीनाथ और केदारनाथ में स्थलीय निरीक्षण करने के साथ-साथ यहां पर समय भी बिताएंगे। और पीएम मोदी इस बार पहले बदरीनाथ जा सकते हैं। बदरीनाथ में चल रहे आध्यात्मिक टाउनशिप निर्माण को वह करीब से देखेंगे। वहां साथ ही वहां चल रहे सौंदर्यीकरण के कार्यों का निरीक्षण करेंगे।
इसके लिए पीएमओ से अधिकारियों का एक दल पीएम की विजिट से पहले केदारनाथ, और बद्रीनाथ पहुंचेगा। इसके साथ ही उत्तराखंड के अधिकारियों,के साथ भी पीएम मोदी बैठक करके दोनों ही धामों में चल रहे निर्माण कार्यों को लेकर अपने सुझाव भी देंगे। बताया जा रहा है कि इस बार प्रधानमंत्री मोदी केदारनाथ में, रात्रि विश्राम करेंगे।
मंदिर समिति के लोगो ने पीएम मोदी के आगमन,के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, के साथ केदारनाथ और बद्रीनाथ में कौन रहेगा, कौन सा अधिकारी रहेगा और कौन सा मंदिर समिति का सदस्य रहेगा, इसकी लिस्ट भी पीएमओ ने मांगी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का बाबा केदारनाथ से लगाव किसी से छिपा नहीं है। वह तब से केदारनाथ आते रहे हैं, जब वह प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री भी नहीं बने थे। पीएम अपनी कई भाषण में इस बात का जिक्र भी कर चुके हैं।