Scorpio से जा भिड़ी 50 मजदूरों से भरी पिकअप,16 की हुई मौत,15 घायल!

Scorpio से जा भिड़ी 50 मजदूरों से भरी पिकअप,16 की हुई मौत,15 घायल!
By New31 Uttarakhand

मध्य प्रदेश के धार जिला में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने पूरे राज्य को झकझोर दिया। यह हादसा इंदौर–अहमदाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग पर चिकलिया गांव के पास स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप के नजदीक हुआ।

मजदूरों से भरा एक पिकअप वाहन अचानक अनियंत्रित होकर पलट गया। धार एसपी मयंक अवस्थी ने बताया कि इस हादसे का शिकार पिकअप वाहन तेज रफ्तार में था। चालक का उस पर नियंत्रण छूटने से वाहन तीन-चार बार पलटा और सड़क के दूसरी तरफ जाकर स्कॉर्पियो से टकरा गया।बताया जा रहा है कि वाहन में क्षमता से अधिक लोग सवार थे, जिससे हादसा और भी भयावह हो गया।

दुर्घटना के तुरंत बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और चारों ओर चीख-पुकार गूंज उठी।इस भीषण हादसे में अब तक 16 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 15 से अधिक लोग घायल हैं। मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये, गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपये और अन्य घायलों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि देने के निर्देश दिए हैं।

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी शोक जताते हुए प्रधानमंत्री राहत कोष से मृतकों के आश्रितों को 2-2 लाख रुपये और घायलों को 50-50 हजार रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है।

Related News

मनोरंजन

News Letter

Your email address will not be this published. Required fields are News Today.