देश में पेट्रोल और डीजल की बढ़ती कीमतों ने आम लोगों की चिंता बढ़ा दी है। पिछले एक हफ्ते में तेल कंपनियां दो बार दाम बढ़ा चुकी हैं, जिससे ईंधन करीब 4 रुपये प्रति लीटर महंगा हो गया है। लेकिन अब खबर है कि आने वाले दिनों में कीमतों में एक और बड़ी बढ़ोतरी हो सकती है।एनर्जी एक्सपर्ट Narendra Taneja के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की लगातार बढ़ती कीमतों की वजह से तेल कंपनियों पर भारी दबाव बना हुआ है।
उनका कहना है कि हाल ही में हुई बढ़ोतरी कंपनियों के नुकसान की भरपाई के लिए काफी नहीं है। ऐसे में पेट्रोल और डीजल के दाम 5 रुपये प्रति लीटर तक और बढ़ सकते हैं।अगर कीमतों में फिर इजाफा होता है, तो इसका असर सिर्फ वाहन चालकों तक सीमित नहीं रहेगा। ट्रांसपोर्ट महंगा होने से खाने-पीने की चीजों और रोजमर्रा के सामान की कीमतें भी बढ़ सकती हैं, जिससे आम आदमी की जेब पर महंगाई का बोझ और बढ़ जाएगा।